फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी कोई भी फिल्म बेटे लक्ष्य को नहीं दिखाना चाहते तुषार कपूर, पहली बार पर्सनल लाइफ पर खुलकर की बात

Mon, 15 Jul 2019 02:38 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
tusshar kapoor talk about his personal life says I dont want Laksshya to watch my films
Tusshar Kapoor
साल 2000 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपना करियर शुरू करने वाले तुषार कपूर लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । इन दिनों तुषार अपना सारा समय बेटे लक्ष्य की परवरिश में गुजार रहे हैं । तुषार का कहना है कि वो अपने बेटे के साथ समय बिताकर ज्यादा खुश हैं । लक्ष्य अभी 3 साल का है । तुषार ने हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की । 
tusshar kapoor talk about his personal life says I dont want Laksshya to watch my films
tusshar kapoor
मिड डे से बात करते हुए तुषार ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लक्ष्य को जब भी मेरी जरूरत हो तो मैं उसके आसपास रहूं । मैं अपने बेटे को बॉलीवुड से दूर रखना चाहता हूं । मैं नहीं चाहता कि वो मेरी कोई भी फिल्म देखे । मेरी मां ने उसे सिंबा का आंख मारे गाना दिखाया था जिसमें मैं भी था । उसने तुरंत बोला- ये तो आंख मारे के पापा हैं ।'
 
tusshar kapoor talk about his personal life says I dont want Laksshya to watch my films
tusshar kapoor - फोटो : social media
'मैं चाहता हूं कि वो कार्टून और बच्चों वाली फिल्म्स देखे । मैं उसे बैठकर नहीं बताऊंगा कि मैं कौन हूं। अगर उसे दूसरों से पता चलेगा तो मैं जरूर उसे बता दूंगा । कई लोगों को लग रहा था कि पिता बनने के बाद मैंने फिल्मों से दूरी बना ली है । लेकिन ऐसा नहीं है । मैं आज भी हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
tusshar kapoor talk about his personal life says I dont want Laksshya to watch my films
tusshar kapoor
बता दें कि तुषार अब वेब सीरीज में कदम रखने जा रहे हैं । इस सीरीज का नाम है, 'बू सबकी फटेगी ।' इस सीरीज में मल्लिका शेरावत, कृष्णा अभिषेक और संजय मिश्र भी नजर आएंगे । बता दें कि साल 2016 में तुषार सरोगेसी के जरिए पिता बने थे । इसके बाद उनकी बहन एकता कपूर ने भी सरोगेसी से मां बनने का फैसला लिया । 
 
विज्ञापन
tusshar kapoor talk about his personal life says I dont want Laksshya to watch my films
tushar kapoor
एकता कपूर साल 2018 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं । वो सिंगल मदर हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहतीं । एकता का कहना है कि उन्हें बच्चा चाहिए लेकिन शादी नहीं करनी । इसी वजह से वो सरोगेसी से मां बनीं । उन्होंने अपने बेटे का नाम पिता जितेंद्र के असली नाम रवि पर रखा है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed