फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी के मशहूर एक्टर ने चोरी-छिपे कर ली गर्लफ्रेंड से शादी, चार साल पहले की थी सगाई

Tue, 17 Apr 2018 02:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
TV Actor Shakti Arora Marries Girlfriend Neha Saxena
Shakti Arora

टीवी के मशहूर एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से शादी कर ली है। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। चार साल पहले दोनों ने सगाई की थी। अब गुपचुप तरीके से इस सेलिब्रिटी कपल ने शादी भी कर ली है।सीक्रेट वेडिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद खुद एक्टर ने इसका आधिकारिक रूप से ऐलान भी कर दिया।

TV Actor Shakti Arora Marries Girlfriend Neha Saxena
Shakti Arora - फोटो : Instagram

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने 6 अप्रैल को ही शादी कर ली थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनकी शादी के बारे में किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब एक्टर के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर पोस्ट की। 

 

Together is a wonderful place to be! ❤️

A post shared by Shakti Arora (@shaktiarora) on

TV Actor Shakti Arora Marries Girlfriend Neha Saxena
Shakti Arora

शक्ति अरोड़ा ने बताया, 'सुबह हल्दी की रस्म हुई और शाम में फेरे हुए। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।' अचानक शादी कर लेने के फैसले पर एक्टर ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके पास कोई काम नहीं था और नेहा भी फ्री थीं। लिहाजा कपल ने सोचा यही शादी करने का सही वक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actor Shakti Arora Marries Girlfriend Neha Saxena
Shakti Arora

शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना हनीमून के लिए नॉर्वे जाएंगे। एकता कपूर के टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से शक्ति अरोड़ा मशहूर हुए। दोनों की शादी नवंबर, 2016 में होने वाली थी मगर नोटबंदी की वजह से शादी टल गई। इसके बाद शक्ति काम की वजह से इंडोनेशिया चले गए और आठ महीने बाद वापस लौटे। 

विज्ञापन
TV Actor Shakti Arora Marries Girlfriend Neha Saxena
Shakti Arora

शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-7' में भी साथ नजर आ चुके हैं। सीरियल 'तेेरे लिए' के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एक्टिंग में करियर बनाने वाली नेहा मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से उनकी लोकप्रियता बढ़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed