फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srishty Rode: 'बिग बॉस' ने बदल दी थी सृष्टि की जिंदगी, कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड बन कर रहीं दर्शकों का मनोरंजन

Sat, 24 Sep 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 24 Sep 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
TV Actress and bigg boss 12 fame Srishty Rode Birthday Special know about kapil sharma new girlfriend
सृष्टि रोडे - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 12' फेम सृष्टि रोडे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सृष्टि रोडे का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अभिनेत्री 'बिग बॉस 12' की प्रतिभागी के तौर पर नजर आ चुकी हैं। उन्हें 'बिग बॉस 12' से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो ने सृष्टि की जिंदगी भी बदल दी थी। अभिनेत्री शो में आने से पहले ही टीवी एक्टर मनीष नागदेव से सगाई कर चुकी थीं। शो में आने के कुछ दिनों बाद तक सब सही चला, फिर सृष्टि रोडे ने अचानक मनीष नागदेव से अपनी सगाई को खत्म कर लिया। जिसके बाद दोनों ने खूब चर्चा बटोरी थी। तो चलिए जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं- 

TV Actress and bigg boss 12 fame Srishty Rode Birthday Special know about kapil sharma new girlfriend
सृष्टि रोडे - फोटो : instagram

सृष्टि ने साल 2007 में टीवी शो ‘कुछ इस तरह’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हॉरर शो ‘श्शश फिर कोई है’, ‘बैरी पिया’ और ‘इश्क हाय’ में नजर आई थीं। इन सब के अलावा सृष्टि ‘छोटी बहू- स्वर के रंग राची’, ‘पुनर्विवाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको पहचान मिली टीवी शो ‘इश्कबाज’ से। इसके बाद सृष्टि ने ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया था, लेकिन 70वें दिन वह शो से बाहर हो गई थीं।

TV Actress and bigg boss 12 fame Srishty Rode Birthday Special know about kapil sharma new girlfriend
सृष्टि रोडे-मनीष नागदेव - फोटो : सोशल मीडिया

सृष्टि रोड़े बीते 3 सालों से टीवी की दुनिया से गायब हैं। 'बिग बॉस 12' में आने के बाद से सृष्टि रोड़े ने किसी भी टीवी शो में काम नहीं किया है। बिग बॉस में देखने के बाद तो लोग रातों रात उनके दीवाने हो गए थे। सृष्टि मनीष के साथ रिलेशनशिप में थीं। फरवरी 2018 में दोनों का रोका हुआ था। साल के अंत में दोनों शादी करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress and bigg boss 12 fame Srishty Rode Birthday Special know about kapil sharma new girlfriend
सृष्टि रोडे - फोटो : Social media

लोग इंतजार कर रहे थे कि मनीष नागदेव और सृष्टि रोडे शो के बाद शादी करेंगे वहीं सृष्टि ने शो के बाहर आते ही मनीष से अपने सारे संबंध खत्म कर लिए। बिग बॉस 12 के घर में सृष्टि रोडे की नजदीकियां रोहित सुचांती के साथ देखी गई थीं। शो से बाहर आने के बाद सृष्टि रोड़े रोहित डेट भी कर रही थीं। एक लंबे ब्रेक के बाद अब सृष्टि ‘द कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आ रही हैं। कपिल और सृष्टि के बीच की केमिस्ट्री भी देखने में काफी अच्छी लग रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed