Television Actress: दिल टूटे तो पकड़ी शादी की राह, बेहद दर्दनाक है इन अभिनेत्रियों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या अग्रवाल
टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन ब्रेकअप होते ही एक्ट्रेस ने शादी का फैसला ले लिया। बता दें कि दिव्या अग्रवाल की सगाई बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ हुई। दोनों को सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी टेलीविजन सीरियलों में अपने नेगेटिव किरदार के लिए जानी जाती हैं। एक समय था, जब काम्या और एक्टर करण पटेल की मोहब्बत के किस्से सुर्खियों में थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने काम्या को प्यार में धोखा दिया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही काम्या ने शलभ डांग के साथ शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ लेकर 'पठान' बने SRK, तो जॉन ने दी दीपिका को मात, स्टार कास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
अनीता हसनंदानी
ये हैं मोहब्बतें और नागिन फेम अनीता हसनंदानी टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। अनीता अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का अफेयर एजाज खान के साथ चल रहा था। दोनों कि लव स्टोरी काफी चर्चा में भी रही थी। हालांकि, एजाज से ब्रेकअप के बाद जब एक्ट्रेस का दिल टूटा तो उन्होंने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। फिलहाल उन्होंने इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बना रखी है, क्योंकि अभी वह पूरा वक्त अपने बेटे को दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी की 'पार्वती' ने अपने रियल लाइफ ‘महादेव’ संग की सगाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
रुबीना दिलैक
टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं रुबीना दिलैक। किन्नर शो में अपने दमदार अभिनय से सबके दिलों पर राज करती हैं रुबीना। हमेशा चर्चा में रहने वाली टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना का दिल भी प्यार में टूट चुका है। अभिनव सचदेवा के साथ रुबीना के प्यार के किस्से काफी मशहूर थे, लेकिन कुछ समय के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2018 में रुबीना ने अभिनव शुक्ला के साथ शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़