{"_id":"5a4c93d24f1c1b36198b4976","slug":"tv-actress-shruti-seth-talks-about-bollywoods-stance-on-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस श्रुति सेठ, पीएम मोदी की भी कर चुकीं हैं आलोचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस श्रुति सेठ, पीएम मोदी की भी कर चुकीं हैं आलोचना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ यौन शोषण के मामलों के खुलासों के बाद दुनिया भर में #metoo अभियान चलाया गया। इसके जरिए सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों ने अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी।
shruti seth
बॉलीवुड में भी विद्या बालन से लेकर राधिका आप्टे, टिस्का चोपड़ा सरीखी एक्ट्रेसेज ने इस मामले में खुलकर अपनी राय रखी। मगर अबतक एक बड़े हिस्से ने कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों पर खुलकर बात नहीं रखी, इंडस्ट्री की इस चुप्पी पर टीवी एक्ट्रेस और होस्ट श्रुति सेठ ने तंज कसा है।
श्रुति ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक मैग्जीन की लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया कि, 'जब हॉलीवुड को यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलने में दो दशक का समय लग गया, तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कितना समय लगेगा।
I wonder if Bollywood will ever reveal its dirty secrets??? It took Hollywood nearly 25 years to speak up, we’ll take another 50 perhaps. https://t.co/20ganFAJQQ
— Shruti Seth (@SethShruti) January 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं हैरान हूं कि अगर हॉलीवुड को गंदे रहस्यों का खुलासा करने में इतना समय लग गया! हॉलीवुड को करीब 25 वर्ष लगे, हमें शायद 50 वर्ष लगेंगे।' 2015 में, श्रुति सेठ ने पीएम नरेंद्र मोदी के #SelfieWithDaughter अभियान की आलोचना की थी जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थी।
विज्ञापन
ट्रोलर्स से परेशान न होकर उनका मुंहतोड़ जवाब देने वाली श्रुति ने टीवी में अपना सफर 'मन' से शुरू किया था। मगर 'शरारत' शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। श्रुति 'राजनीति', 'फना' और 'वैसा भी होता है' में भी नजर आ चुकी है।