टीवी अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं है। छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां अपने अभिनय से लेकर लुक्स और फिटनेस में भी बड़े पर्दे की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। छोटे पर्दे की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस से हैं जो 40 की उम्र का पड़ाव पर कर चुकी हैं और आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। इन एक्ट्रेसेस ने आज भी शादी नहीं की है और बिंदास जिंदगी जी रही हैं।
TV Actress: 40 के बाद भी कुंवारी हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, शादी के बिना जी रहीं खुशहाल जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी तवंर
साल 1973 में जन्मी साक्षी तंवर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपने दमदार अभिय से छाप छोड़ी है। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी तंवर ने राम कपूर की पत्नि के किरदार में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। अब तक एक्ट्रेस ने पर्दे पर तो कई बार पत्नी, बहू और मां के किरदार अदा किए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह 49 की उम्र में भी कुंवारी हैं।
मेघना मलिक
टीवी पर 'अम्मा जी' का धाकड़ किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं मेघना मलिक भी बॉलीवुड तक काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी उम्र का 50वां पड़ाव पर कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि वह कहती हैं कि अगर कोई सही पार्टनर मिला तो शादी जरूर करेंगी।
जया भट्टाचार्य
अभिनेत्री जया भट्टाचार्या छोटे पर्दे की दमदार अभिनेत्रियों में से हैं, उन्होंने अपने करियर में सकारात्मक से लेकर नकारात्मक तक हर किरदार में छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस 44 की उम्र में भी सिंगल हैं, उन्होंने अभी शादी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक वह एक समय पर किसी के साथ रिलेशन में थीं लेकिन उनका यह रिश्ता खत्म हो गया। फिलहाल अब एक्ट्रेस सिंगल हैं।
शिल्पा शिंदे
'भाभी जी घर पर हैं' से घर घर पॉपुलर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने टीवी पर अपनी लंबी पारी खेली है। अभिनय के साथ ही वह अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस 45 साल की हैं और अभी उन्होंने शादी नहीं की है।