फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: अपने पति से ज्यादा मशहूर हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, कमाई के मामले में भी चार कदम आगे

Fri, 23 Feb 2024 11:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
TV Actress who earn more than husband rubina dilaik Divyanka Tripathi Dipika Kakar Sanaya Irani Bharti Singh
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां अभिनय और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने स्टारडम के मामले में अपने पति को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही वे अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिनके सामने उनके पति का स्टारडम फीका है।
TV Actress who earn more than husband rubina dilaik Divyanka Tripathi Dipika Kakar Sanaya Irani Bharti Singh
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का। दिव्यांका को धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों और शोज में काम किया। दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचाई, जो उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में काम कर चुके हैं। दिव्यांका अपने पति से ज्यादा मशहूर हैं और उनसे ज्यादा कमाई करती हैं।
TV Actress who earn more than husband rubina dilaik Divyanka Tripathi Dipika Kakar Sanaya Irani Bharti Singh
भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह
इस लिस्ट में अगला नाम कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह का आता है। भारती ने बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में वह टीवी की जानी मानी होस्ट भी हैं। उन्होंने स्क्रीनराइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की है। दोनों ने मिलकर एक साथ कई शो होस्ट किए। कमाई और लोकप्रियता के मामले में भारती अपने पति से आगे हैं। एक बार हर्ष ने भी खुलासा किया था कि उन्हें अच्छा लगता है कि उनकी पत्नी उनसे ज्यादा कमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress who earn more than husband rubina dilaik Divyanka Tripathi Dipika Kakar Sanaya Irani Bharti Singh
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से घर-घर में पहचान बनाई। फिर 'बिग बॉस सीजन 14' जीतने के बाद उन्हें देशभर में प्रसिद्धि मिली। इस शो में वे अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई थीं। रुबीना स्टारडम के मामले में अपने पति से आगे हैं। वे 'पुनर्विवाह' 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। साथ ही, वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
TV Actress who earn more than husband rubina dilaik Divyanka Tripathi Dipika Kakar Sanaya Irani Bharti Singh
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई और इसी सीरियल के को-स्टार शोएब इब्राहिम के साथ शादी रचाई। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में दीपिका अपने पति शोएब से आगे हैं। अभिनेत्री 'बिग बॉस 12' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed