कहते हैं जब किसी को किसी से प्यार होता है तो उसे अपने प्रेमी या प्रेमिका के सिवाय कुछ दिखाई नहीं देता। हालांकि चाहें आम इंसान हो या फिर सेलेब्स! अपने मनपसंद के इंसान से शादी करना आज भी इतना आसान नहीं होता है। ऐसे ही कई टीवी सितारें हैं, जिनके माता-पिता उनकी लव मैरिज के खिलाफ थे लेकिन इन सितारों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई।
Tv actress: जब शादी के लिए परिवार से बगावत कर गए ये टीवी सितारे,जानिए इस हिट लिस्ट में किस-किस का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। उनके प्यार की शुरुआत वन नाइट स्टैंड के बाद हुई थी। जब कृष्णा की जिंदगी में कश्मीरा की एंट्री हुई तो वह तलाक शुदा थीं। बताया जाता है कि गोविंदा के परिवार ने इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया लेकिन दोनों ने इसके बावजूद शादी कर ली और काफी समय तक परिवार से रिश्ते को छिपाए रखा।
टीवी से लेकर फिल्मों तक में धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को एसोसिएट निर्देशक रवि दांग से प्यार हो गया था लेकिन अभिनेत्री की मां के ये रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में सुधा चंद्रन ने अपनी मां के खिलाफ जाकर रवि दांग से शादी की थी। हालांकि उनके परिवार ने बाद में रवि दांग को अपना लिया।
रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की शादी भी आसान नहीं रही। रक्षंदा खान का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था क्योंकि सचिन त्यागी पहले से तलाक शुदा थे और साथ ही दो बच्चों के पिता भी थे। ऐसे में एक्ट्रेस का परिवार नहीं चाहता था कि वह सचिन से शादी करें लेकिन उन्होंने परिवार से बगावत कर सचिन त्यागी से शादी की और बाद में उनके परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार लिया।
फिल्मी पारी के बाद अर्चना पूरन सिंह इन दिनों टीवी पर कॉमेडी शो, कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा में नजर आ रही हैं। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी से भी उनका परिवार खिलाफ था क्योंकि अर्चना पहले से तलाकशुदा थीं और परमीत से उम्र में भी बढ़ीं हैं। जिस दिन परमीत सेठी के पिता जी ने इस रिश्ते के लिए मना किया तो उन्होंना रातोंरात शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अर्चना को प्रपोज किया और शादी कर ली।