फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल ने मन बहलाने के लिए बनाया था अक्षय को ब्वॉयफ्रेंड, देखिए 19 साल पुराना Wedding Album

Sun, 29 Dec 2019 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 29 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna And Akshay Kumar Wedding Album on Her Birthday
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter

सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस टि्वंकल खन्ना का 29 दिसंबर को जन्मदिन है। ट्विंकल ने फिल्म बरसात से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जान, जुल्मी, बादशाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सफल न हो पाईं। बाद में टि्वंकल ने अक्षय कुमार से शादी कर ली। अब अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में।



Twinkle Khanna And Akshay Kumar Wedding Album on Her Birthday
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter

ट्विंकल फिल्मों से दूर हो चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। कहा जाता है फिल्म मेेला के फ्लॉप हो जाने के बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी कर ली। फिलहाल वो बतौर राइटर काम कर रही हैं। ट्विंकल और अक्षय कुमार के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा हैं। क्या आप जानते हैं अक्षय और ट्विंकल की मुलाकात कैसे हुई थीं? 

Twinkle Khanna And Akshay Kumar Wedding Album on Her Birthday
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं। ट्विंकल के मुताबिक, उन्होंने अक्षय को सिर्फ 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ गुजारा और फिर शादी का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna And Akshay Kumar Wedding Album on Her Birthday
akshay kumar twinkle khanna

एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे। इस वजह से उन्होंने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। फाइनली इसके सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई। शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मी करियर को बाय बाय कह दिया।

विज्ञापन
Twinkle Khanna And Akshay Kumar Wedding Album on Her Birthday
akshay kumar twinkle khanna

आज बतौर राइटर ट्विंकल काफी लोकप्रिय हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। अखबारों में व्यंगात्मक लेखों के अलावा वो किताबें भी लिख रही हैं। 17 जनवरी  2001 में अक्षय और टि्वंकल शादी के बंधन में बंधे थे। जनवरी में दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed