{"_id":"6461846ce998630cef05d063","slug":"twinkle-khanna-ask-united-kingdom-uk-to-return-kohinoor-and-two-other-anmol-ratans-vijay-mallya-and-lalit-modi-2023-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twinkle Khanna: ट्विंकल ने यूके से वापस मांगे कोहिनूर संग 'दो अनमोल रतन', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने यूके से वापस मांगे कोहिनूर संग 'दो अनमोल रतन', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही यह बात
Mon, 15 May 2023 08:34 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 15 May 2023 08:34 AM IST
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जमाने की काबिल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर रहती हों, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्विंकल के सुर्खियों में बने रहने की वजह उनका तीखा बोलना है। पिछले दिनों अभिनेत्री ने यूनाइटेड किंगडम के नए-नए राजा बने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक पर तंज कसते हुए मजाक में कहा कि कैसे इसमें ब्रिटिश ताज के गहनों में से एक कोहिनूर हीरा नहीं था। अब एक बार फिर से ट्विंकल ने यूके से कॉन्ट्रोवर्शियल जेम्स को लौटाने पर बयान दिया है।
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : social media
एक मीडिया संस्थान के कॉलम के लिए लिखते हुए ट्विंकल ने एक बार फिर पुराने कोहिनूर विवाद को लाइट में ला दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ ऐसा लिख दिया है कि भारतीयों ने यूनाइटेड किंगडम से कोहिनूर हीरे को वापस करने की मांग शुरू कर दी है, जो हमारे देश का है। बता दें, किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में कोहिनूर को शामिल नहीं किया गया था। दरअसल, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद कॉन्ट्रोवर्शियल जेम को राज्याभिषेक समारोह से बाहर रखा जाएगा।
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में यूनाइटेड किंगडम से न केवल कोहिनूर को बल्कि ललित मोदी और विजय माल्या को भी लौटाने की बात कही है। अभिनेत्री ने लिखा, 'परंपरागत रूप से, रानी के राज्याभिषेक में कोहिनूर हीरे के साथ मुकुट पहनना शामिल होता है। इस अवसर पर महल ने एक बयान जारी किया कि राज्याभिषेक में कोहिनूर का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसने भारतीयों को एक बार फिर कोहिनूर की वापसी की मांग करने से नहीं रोका। मैं ब्रिटेन से सिर्फ कोहिनूर ही नहीं, बल्कि जैसा कि पहले अनुरोध किया गया था, हमारे दो अन्य अनमोल रतन, विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस करने के लिए कहना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : social media
अपने कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने डचेज ऑफ ससेक्स, मेगन मार्कल के शाही राज्याभिषेक में न आने का भी जिक्र किया। अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपने तरीके से समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, 'मैंने तुरंत एक मेगन मार्कल कार्डबोर्ड मास्क खरीदा, इसे लगाया और पूरे लंदन में घूमना शुरू कर दिया, ताकि मैं उनके ससुर के राज्याभिषेक में उनकी अनुपस्थिति को पूरा कर सकूं।'
Urfi Javed: 'बेहोश होने तक पीटते थे पापा', दर्दनाक बचपन पर छलका उर्फी जावेद का दर्द
Urfi Javed: 'बेहोश होने तक पीटते थे पापा', दर्दनाक बचपन पर छलका उर्फी जावेद का दर्द
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधान मंत्री- ऋषि सुनक के बारे में भी बात की। वह लिखती हैं, 'उनकी यात्रा ने कई लोगों को हैरान किया होगा लेकिन उनकी सास को नहीं।' हाल ही में एक साक्षात्कार में, भारत की सबसे प्रिय लेखिकाओं में से एक, सुधा मूर्ति ने मजाक में कहा था कि मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया। मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया। आखिर हर महान आदमी के साथ खड़े होकर, अक्सर एक महिला ही उन्हें लगातार बताती है कि क्या गलत है और क्या सही और वह ज्यादातर सही होती है।'
BAFTA Awards 2023: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 का एलान, सिंगल ड्रामा के लिए 'आई एम रुथ' ने मारी बाजी
BAFTA Awards 2023: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 का एलान, सिंगल ड्रामा के लिए 'आई एम रुथ' ने मारी बाजी