फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: लंदन से मास्टर्स कर रहीं ट्विंकल खन्ना ने दिखाई कॉलेज लाइफ की झलक, 'बुढ़ापे' पर भी कही यह बात

Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Twinkle khanna is studying in goldsmith university of london actress shared video of her college life
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना फिलहाल लंदन यूनिवर्सिटी के फेमस गोल्डस्मिथ्स में फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपने कॉलेज लाइफ की एक झलक शेयर की है और साथ ही एक नोट भी शेयर किया है कि वह 48 साल की उम्र में पढ़ाई कैसे कर रही हैं। 

Twinkle khanna is studying in goldsmith university of london actress shared video of her college life
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूर्व एक्ट्रेस की कॉलेज लाइफ की झलक देखी जा सकती है। क्लिप में ट्विंकल को बैग लिए कॉलेज जाते, अपनी फ्रेंड्स के साथ कॉफी पीते और अपने कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाते हुए देखा गया। वह अपने कॉलेज के सामने पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं।

Twinkle khanna is studying in goldsmith university of london actress shared video of her college life
ट्विंकल खन्ना

इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होता है, जिसे घटाकर नहीं बल्कि जोड़कर देखना चाहिए। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा- "इस धरती पर अपने 50वें साल में यूनिवर्सिटी में वापस जाने जैसा क्या है? मुझे क्लास अटेंड किए हुए 9 महीने हो गए हैं और मैं अपनी अक्लमंदी पर सवाल उठा रही थी, क्योंकि मैं अपने मास्टर्स को पूरा करने के आखिरी पड़ाव में हूं। कौन जानता था कि मैं खुद को सबमिशन और ग्रेड की चाहत में बिजी रखूंगी और लेक्चर्स पर ध्यान देने की कोशिश के लिए कॉफी के एक हजार मग पीऊंगी। कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे राइटिंग के बजाय अजीब जीवन विकल्पों में मास्टर के लिए आवेदन करना चाहिए था!"

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle khanna is studying in goldsmith university of london actress shared video of her college life
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

"लेकिन दूसरी ओर, मेरे पास ये नए अनुभव नहीं होंगे और एक यूनिवर्सिटी गैंग नहीं होगी। शानदार महिलाएं जिन पर मैं भरोसा कर सकती हूं कि वे मुझे डेडलाइन पार करा देंगी और लंच ब्रेक के दौरान मुझे हंसा देंगी। टाइट स्किन, फ्लैट टमी और कभी न खत्म होने वाली एनर्जी, आप या तो उन चीजों को काउंट कर सकते हैं, जो आपने खोई हैं, या देखें कि आप क्या हासिल कर सकते हैं। बूढ़ा होना सिर्फ एक मैथमेटिकल इक्वेशन है। मैं इसे एक घटाव के रूप में देखने के बजाय इसे एक गुणन योग मानूंगी। सहमत? असहमत?"

विज्ञापन
Twinkle khanna is studying in goldsmith university of london actress shared video of her college life
ट्विंकल खन्ना
बता दें कि ट्विंकल के पति अक्षय कुमार भी कभी-कभी लंदन जाते हैं और उनके साथ वक्त बिताते हैं। उनके साथ उनके बच्चे आरव और नितारा भी हैं। अक्षय अब ओएमजी 2 में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड के ये स्टार्स हमेशा से रहे हैं पढ़ाकू, पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी दिखाया दम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed