फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबाक: जब ट्विंकल खन्ना से कही गई थी 'मंदाकिनी' जैसा सीन देने की बात, मिला यूं जवाब की बोलती हो गई बंद

Fri, 01 Oct 2021 07:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 01 Oct 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
Twinkle khanna once gave a befitting reply to a director who asked her to give rain scene like mandakini
मंदाकिनी, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने तेज दिमाग और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने करीब 13 साल फिल्मों में काम किया था लेकिन जब उन्हें लगा कि वो एक सफल अभिनेत्री नहीं बन सकती हैं तो उन्होंने अभिनय से किनारा कर लिया। हालांकि ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने मजेदार पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक चैनल पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान संग बातचीत में उस घटना का जिक्र किया जब एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी।



ट्विंकल के जवाब से बोलती हुई बंद

दरअसल वहीदा ने उन्हें बताया कि निर्देशक राज खोसला ने उनके साथ खराब व्यवहार किया था। इस पर ट्विंकल ने भी बताया था कि जब वो फिल्मों में काम कर रही थीं तो एक निर्देशक ने उनके साथ भी कुछ ऐसा ही व्यवहार करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने पलट कर ऐसा जवाब दिया कि ना तो निर्देशक ने उनसे दोबारा बात की और ना ही किसी फिल्म में कास्ट किया।

Twinkle khanna once gave a befitting reply to a director who asked her to give rain scene like mandakini
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विंकल ने कहा कि, 'मैं एक सीन का शॉट देने के लिए सफेद कुर्ते में थी और बारिश का गाना करने के लिए तैयार थी। तभी वहां निर्देशक गुरुदत्त की तरह शॉल लपेटकर आए और बोले- अगर मैं तुम्हें मंदाकिनी की तरह सीन करने को कहूं तो तुम क्या कहोगी?' ट्विंकल ने कहा कि, 'मैंने उनसे कहा कि मैं दो चीज कहूंगी पहली बात तो साफ इनकार और दूसरी बात ये कि आप राज कपूर नहीं हैं'।

Twinkle khanna once gave a befitting reply to a director who asked her to give rain scene like mandakini
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विंकल बताती हैं कि उनके इस जवाब को सुनकर निर्देशक दोबारा उनसे कुछ बोले नहीं। बता दें कि अभिनेत्री ने फिल्म 'मेला' में बारिश के गाने पर डांस किया था जिसका निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था और शॉल ओढ़ने के लिए वो बहुत मशहूर थे। ट्विंकल का कहना था कि उस निर्देशक ने उन्हें किसी फिल्म में दोबारा काम नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle khanna once gave a befitting reply to a director who asked her to give rain scene like mandakini
मंदाकिनी अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी की भूमिका को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Twinkle khanna once gave a befitting reply to a director who asked her to give rain scene like mandakini
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मेला फिल्म को लेकर ट्विंकल काफी यकीन करती थीं कि ये फिल्म चलेगी। उन्होंने अक्षय कुमार से कहा था कि ये फिल्म अगर फ्लॉप हुई तो वो उनसे शादी कर लेंगी। इसके बाद जो हुआ वो सभी को मालूम है। आज ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से जानी जाती हैं और उनके हाजिरजवाबी के सभी फैंस हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed