कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली ट्विंकल खन्ना फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि, बतौर राइटर अभिनेत्री ने अच्छी पहचान बना ली है। वे कई अखबारों और पत्रिकाओं में कॉलम लिखती हैं। ट्विंकल कई किताबें भी लिख चुकी हैं। ट्विंकल को बेशक राइटिंग बेहद पसंद है, लेकिन वे दिन भर में सिर्फ एक निश्चित समय ही इस पर फोकस कर पाती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' के लॉन्च पर अपनी लेखन प्रतिभा पर बात की।
Twinkle Khanna: पति अक्षय कुमार से मिलती है ट्विंकल की ये आदत, बुक लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विंकल का कहना है कि वे सुबह जल्दी उठकर लेखन में जुट जाती हैं। उन्होंने आगे बताया, 'मैं सुबह जल्दी उठती हूं। खूब कॉफी पीती हूं और इसके बाद राइटिंग में लग जाती हूं। मैं सुबह 11 बजे तक लिख सकती हूं। इसके बाद मैं नहीं लिख सकती!'। वैसे ट्विंकल की ये खूबी बिल्कुल अपने पति और अभिनेता अक्षय कुमार जैसी है। अक्षय अपना दिन सुबह चार बजे शुरू कर देते हैं। वे ट्विंकल को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं।
ट्विंकल खन्ना ने बुक लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार को लेकर भी बात की। इस दौरान अक्षय भी मौजूद थे। ट्विंकल ने कहा, 'मैं ये सब बिना इनके सपोर्ट के नहीं कर पाती। वे हमेशा मुझे आगे बढ़ने में मदद करते हैं'। बता दें कि इस इवेंट में जैकी श्रॉफ, कियारा आडवाणी, शबाना आजमी और विद्या बालन समेत कई सितारे मौजूद रहे। वहीं, करण जौहर इस शो के मॉडरेटर बने।
KWK 8: आदिरा को लाइमलाइट से क्यों दूर रखती हैं रानी मुखर्जी? अभिनेत्री ने करण के शो में बताई वजह
शो के दौरान ट्विंकल ने करण जौहर का शुक्रिया अदा किया और साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी जमकर तारीफ की। ट्विंकल ने कहा, 'मुझे करण बेहद पसंद हैं। वे मेरे गुरु हैं। मैं जितनी मजाकिया हूं, वे मुझसे भी ज्यादा हैं। वे जो भी करते हैं, मैं उन्हें कॉपी करती हूं'।
Sam Bahadur: सनी कौशल ने किया भाई विक्की की फिल्म का रिव्यू, 'सैम बहादुर' की सरहाना कर बोले-आप पर गर्व है
ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत अभिनय की दुनिया में की, लेकिन बचपन से ही उनका झुकाव लेखन की तरफ था। लेकिन, उन्होंने कभी इसे पेशेवर रूप से आगे नहीं बढ़ाना चाहा। ट्विंकल ने बताया, 'मैं सीए बनना चाहती थी। लेकिन बाद में लेखन का शौक लगा'। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि 18 साल की उम्र में उन्होंने आधी किताब लिख ली थी।
Telangana Election 2023: चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने किया मतदान, जनता से की जिम्मेदारी निभाने की अपील