भीमा-कोरेगांव मामले में पांच वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पांचों वामपंथी विचारकों को 6 सितंबर 2018 तक हाउस अरेस्ट में रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अब 6 सितंबर 2018 को होगी। वामपंथी विचारकों के हाउस अरेस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड के माचो मैन यानि अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है।
भीमा-कोरेगांव मामले में ट्विंकल खन्ना का बड़ा बयान, आजादी को लेकर बोल दी इतनी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने वामपंथी विचारकों के हाउस अरेस्ट पर ट्वीट किया, 'आजादी एक साथ कभी नहीं छीनी जाती है। ये एक-एक कर छीनी जाती है, एक समय पर केवल एक, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक वकील, एक लेखक और फिर एक-एक कर हम सब।' ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक राय रखने के लिए हमेशा सुर्खियों में आ जाती हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के बारे में टिप्पणियां की हैं।
Freedom is not lost all at once, it is lost in units of one, one at a time, one activist, one lawyer, one writer till finally it’s each one of us..
आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी कर माओवादियों से संबंध के संदेह में पांच प्रबुद्ध वामपंथी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में रांची से फादर स्टेन स्वामी, हैदराबाद से वामपंथी विचारक और कवि वरवरा राव, फरीदाबाद से सुधा भारद्धाज, मुंबई से अरुण फरेरा और दिल्ली से सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलाख को गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें अब हाउस अरेस्ट पर रखा जाएगा।
गौरतलब है कि पुलिस ने भीमा-कोरेगांव से जुड़ी गिरफ्तारियों पर कहा है कि नक्सलियों से संपर्क और जून में गिरफ्तार पांच लोगों से संबंध रखने वालों के घरों पर छापे मारे गए। संदिग्धों के वित्तीय लेनदेन और फोन पर हुई बातचीत की भी छानबीन की जा रही है। सभी आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।