ट्विंकल सहित कई सितारों ने अक्षय को अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, एक बोला-मस्ती के दिन...
अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने उन्हें जन्मदिन की बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिवार संग तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह अपने बच्चों के साथ रोपवे (पेड़ों से बंधी रस्सी के रास्ते) पर चलती नजर आईं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कई कारनामों से भरा जन्मदिन'।
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर के साथ उन्हें ट्वीट में लिखा- मस्ती के दौर में वापस आ गए, आपको ढेर सारी खुशियों की बधाई। वहीं अनिल कपूर ने भी अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है।
Harking back to fun times. Wishing you lots of happiness @akshaykumar #HappyBirthday pic.twitter.com/IsgpZxLtuY
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 9, 2019
अक्षय कुमार ने जॉन अब्राहम के साथ बॉलीवुड की गरम मसाला, देसी ब्वॉयज और हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों बॉलीवुड के अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर फिल्म गरम मसाला की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय और जॉन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा- जन्मदिन की बधाई मेरे भाई।
Happy birthday to my brother from another mother @akshaykumar pic.twitter.com/n5p3Iwr5Bn
— John Abraham (@TheJohnAbraham) September 9, 2019
I am always in awe of you just like the whole country ❤️
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) September 9, 2019
Happy birthday to the fittest Superstar🤗 @akshaykumar Sir pic.twitter.com/VD1rPyh1v3
इन सबके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दे है। इसमें कार्तिक आर्यन से लेकर हुमा कुरैशी,कृति सेनन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपनी फिटनेस के बारे में खुलासा कर रहे हैं।
पढ़ें: Exclusive: आमिर खान का बड़ा एलान, गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने को भरी हामी
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on