{"_id":"5cfca97bbdec22074e014a53","slug":"twinkle-khanna-wishes-birthday-to-dimple-kapadia-with-video-called-birthday-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिंपल के बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ऐसा वीडियो, लिखा-मां एक साल और बड़ी हो गईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिंपल के बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ऐसा वीडियो, लिखा-मां एक साल और बड़ी हो गईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारे सहित डिंपल कपाड़िया के फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी और एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Trending Videos
2 of 5
Twinkle Khanna
- फोटो : file photo
ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां डिंपल कपाड़िया को जन्मदिन विश करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केवल डिंपल कपाड़िया का चेहरा नजर आ रहे है और इस वीडियो में वह कैमरे के सामने कई सारे पोज देते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में डिंपल कपाड़िया खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कैमरे की फ्लैश लाइट की चमक के बीच बाल संवारती हुई डिंपल कपाड़िया वाकई में किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। इस वीडिया से साथ ट्विंकल ने मां को जन्मदिन की बधाई देते कैप्शन में लिखा- बर्थडे गर्ल खूब शाइन कर रही हैं, मां एक साल और बड़ी हो गईं और पहले से भी ज्यादा बेहतर लग रही हैं।
Dimple kapadia with rajesh khanna
- फोटो : social media
डिंपल कपाड़िया आज 62 साल की हो गई हैं। डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। मात्र 16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
dimple kapadia
- फोटो : file photo
बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।