{"_id":"5d30d8418ebc3e6ce97ea49d","slug":"twinkle-khanna-wrote-emotion-post-on-rajesh-khanna-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ट्विंकल खन्ना, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ट्विंकल खन्ना, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
f Twinkle Khanna with father Rajesh Khanna
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 जुलाई साल 2012 को आई एक खबर ने देश के उन करोड़ों फैंस को निराश कर दिया। इस दिन सुपर स्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो स्टार जो कहता था ''जिंदगी एक सफर है सुहाना...यहां कल क्या हो किसने जाना'' अब अपने फैंस के बीच नहीं था। 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का लीवर के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। वह तब 69 वर्ष के थे। गुरुवार को उनकी 7वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने इमोशनल पोस्ट लिखी।
2 of 5
f Twinkle Khanna with father Rajesh Khanna
- फोटो : Social Media
ट्विंकल खन्ना ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इसमें नन्हीं ट्विंकल और बहन रिंकी पिता राजेश खन्ना के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरे दिल में हमेशा रहेंगे और उनके दिलों में भी, जिन्होंने अपने दिलों में उन्हें जगह दी।'
राजेश खन्ना ने अपने बॉलीवुड करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1966 में आई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखा था। बस इसी के बाद से उनका सुपरस्टार बनने का सफर शुरू हो गया। राजेश खन्ना का 69 से लेकर 75 तक का जो समय था उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajesh khanna
राजेश खन्ना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'आराधना', 'कटी पतंग', 'अमर प्रेम' और 'आनंद' जैसी फिल्मों से शोहरत हासिल की।
विज्ञापन
5 of 5
rajesh khanna
राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पाने वाला स्टार न कभी हुआ है न कभी होगा। राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।