फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मानसिक स्वास्थ्य' को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने कसा कंगना रनौत पर तंज, अभिनेत्री ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Twitter User Takes A Dig At Kangana Ranaut Actress Hits Back
कंगना रनौत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत काफी चर्चाओं में आ गई हैं। कंगना ने शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को मर्डर बताया है। जिसके चलते कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। कंगना सोशल मीडिया पर भी सुशांत के लिए चल रही हर एक मुहिम का समर्थन करती हैं। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना को इसके लिए ट्रोल कर दिया।

Twitter User Takes A Dig At Kangana Ranaut Actress Hits Back
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी राय सभी के सामने रखती हैं। कंगना ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर भी कंगना ने हमेशा से ही बेबाकी से अपनी बात रखी है। इस दौरान कंगना ने मेंटल इलनेस के बारे में भी बात की। अब इसी को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना पर तंज कसा है। हालांकि कंगना ने भी इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी।

Twitter User Takes A Dig At Kangana Ranaut Actress Hits Back
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना को टैग करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'साइकेट्रिस्ट के पास जाने को साइकोलॉजी में प्राइवेट ट्यूशन के तौर पर नहीं गिना जा सकता। आपको तो हर चीज और हर किसी के बारे में सब कुछ पता है।' इस सोशल मीडिया यूजर को कंगना ने भी करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter User Takes A Dig At Kangana Ranaut Actress Hits Back
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने न्यूयॉर्क में स्क्रीन राइटिंग का कोर्स किया है, जिसमें ह्यूमन साइकोलॉजी का छह महीने का कोर्स भी शामिल था। मैंने इस कोर्स को 2 साल के लिए बढ़वा लिया था। मुझे भले ही सब कुछ ना पता हो पर बहुत कुछ जानती हूं, क्या इस बात से कोई तकलीफ है?'

विज्ञापन
Twitter User Takes A Dig At Kangana Ranaut Actress Hits Back
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना के इस जवाब की उनके फैंस अब तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कंगना ने मेंटल हैल्थ को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मानसिक बीमारी का कोई वैध मेडिकल प्रूफ नहीं है। जिसके जवाब में एक न्यूरोसाइंटिस्ट ने कहा कि उन्हें तब तक कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जब तक उन्हें इसकी पूरी सही जानकारी या अनुभवों ना हो।

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने गणपति बप्पा से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुआ, कहा- 'बप्पा तू सब जानता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed