अनारकली ऑफ आरा, वीरे दी वेडिंग, रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सिनेमा के अलावा आम सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखती हैं। हाल फिलहाल में वो नागरिकता कानून का पुरजोर विरोध कर रही हैं। लेकिन इस बीच एक तस्वीर को लेकर वो ट्रोल हो गईं, जिसके बाद कुछ दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलर्स की ही क्लास लगा दी। स्वरा के इस पोस्ट पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बड़ी बात है कि स्वरा ने किसी भी कमेंट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उन कुछ पोस्ट्स को उन्होंने लाइक किया है जो उनके पक्ष में ट्रोलर्स को लताड़ रहे हैं।
तस्वीर पोस्ट कर ट्रोल हुई अभिनेत्री, भद्दे कमेंट्स देख सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलर्स को लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साल 2020 के पहले दिन ही स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में स्वरा सोफा पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं फोटो के कैप्शन में स्वरा ने लिखा, 'पुराना साल चला गया। मैं 2019 को बिल्कुल भी याद नहीं करूंगी। आप लोगों से निवेदन है कि 2020 में कुछ ऐसा मत करना कि मेरा मुंह ऐसा ही बने।'
इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर पर कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर पर भद्दे- भद्दे कमेंट्स करने लगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करने की सारी हदें पार कर दीं।
Staple expression through 2019 !! 🤣🤣🙈🙈🤷🏾♀️🤷🏾♀️ Goobye 2019- I will not miss you so much!!! Hello 2020! Don’t do s*** that makes me look like this!! 🙏🏿🙏🏿🤣🤣 pic.twitter.com/PaLHtGzx7u
एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा के लिए घटिया कमेंट्स कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलर्स को ही लताड़ लगानी शुरू कर दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने घटिया कमेंट करने वालों की मानसिकता पर वार करते हुए उन्हें घर में मां- बहन और बेटियों से इस लहजे में बात करने की सलाह दी।
कमेन्ट पढ़ कर बुरा तो लगा पर आश्चर्य नहीं हुआ - बलात्कारियों के समाज से आते है ये लोग और यकीनन मोदी के ही भक्त होंगे. एक गंवार नेता ऐसे ही लोगो का हीरो हो सकता है. I am not fan of @ReallySwara
But comments in this post made me tweet here
Just forget they are Nationalist
They are not humans even
Thr mothers probably feel ashamed after reading thr tweets.
Shame on such ppl
Shame on such ideology. https://t.co/CuDbmuYpAy
गौरतलब है कि हाल फिलहाल में स्वरा भास्कर नागरिकता कानून के विरोध को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि जमीनी तौर पर भी अलग अलग जगहों पर जा जाकर इसका विरोध कर रही हैं। इस ही सिलसिले में हाल ही में वो दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी भी पहुंची थीं।