फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur Files: विवादों से भी ‘उदयपुर फाइल्स’ को नहीं मिला कोई फायदा, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा कुछ ऐसा हाल

Fri, 08 Aug 2025 09:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Aug 2025 09:46 PM IST
सार

Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1: फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को कोर्ट से हरी झड़ी मिली तो यह रिलीज हो सकी। लेकिन पहले दिन यह बहुत कम कलेक्शन कर सकी है। जानिए, पहले दिन ‘उदयपुर फाइल्स’ ने कितने रुपये अपने खाते में जमा किए। 

विज्ञापन
Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1 Box Office Collection Friday Total Earning
‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को रिलीज होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने विषय के कारण कोर्ट में इस फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई, जिससे रिलीज अटक गई। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। लेकिन विवादों में घिरे रहने के बाद इसका कलेक्शन पहले दिन काफी कमजाेर रहा है। 

Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1 Box Office Collection Friday Total Earning
‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ ने पहले दिन भारत में सिर्फ 14 लाख रुपये से अपना खाता खोला है। कुल कलेक्शन सिर्फ 15 लाख रुपये है, इसमें वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शामिल है।
Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1 Box Office Collection Friday Total Earning
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ - फोटो : अमर उजाला
क्या है फिल्म की कहानी 
‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की कहानी राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले दर्जी कन्हैया लाल की है। साल 2022 के जून महीने में कन्हैया लाल की हत्या कथित तौर पर मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने की थी। उस वक्त यह मामला काफी चर्चा में रहा। इस फिल्म में कन्हैया लाल का रोल अभिनेता विजय राज ने निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1 Box Office Collection Friday Total Earning
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को करना पड़ा रिलीज के लिए इंतजार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्यों विवादों में घिरी फिल्म? 
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर रिलीज होने से पहले कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इससे इसकी रिलीज टल गई। यह याचिका मोहम्मद जावेद ने दायर की थी, जो कन्हैया लाल मामले में आठवां आरोपी है। आरोपी ने सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि फिल्म ट्रेलर और प्रमोशन में सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ नजर आती है। इस समय फिल्म को रिलीज करने से उसके केस पर असर पड़ेगा। काफी इंतजार के बाद ही यह फिल्म कोर्ट से रिलीज की मंजूरी हासिल कर सकी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed