फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara Collection: 22वें दिन भी नहीं उतरा ‘सैयारा’ का खुमार, शुक्रवार को भी करोड़ों में रहा कलेक्शन

Fri, 08 Aug 2025 08:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Aug 2025 08:41 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection Day 22: फिल्म ‘सैयारा’ को आज सिनेमाघरों में 22 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी यंग ऑडियंस की पसंद बनी हुई है। जानिए, 22वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Saiyaara Day 22 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Friday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ कुछ दिन पहले 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। आज यानी 22वें दिन में आकर भी यह फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। जानिए, आज यानी शुक्रवार को इसका कलेक्शन कितना रहा? मौजूदा कलेक्शन को देखकर लगता है कि कल यानी वीकएंड पर भी इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। 

Saiyaara Day 22 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Friday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘सैयारा’ का 22वें दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘सैयारा’ ने 22वें दिन 1.2 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 309.95 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सैयारा’ ने इस साल रिलीज हुई इंडियन फिल्मों के मुकाबले ज्यादा कलेक्शन किया है। यह कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।  

Saiyaara Day 22 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Friday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वीकएंड पर बढ़ जाती है कमाई 
वीक डेज पर ‘सैयारा’ अच्छा-खासा कलेक्शन कर लेती हैं। लेकिन वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा हो जाता है। बीते शनिवार और रविवार को इसने 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया था। कल भी वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ेगी तो सरप्राइज वाली बात नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Day 22 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Friday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ के सामने पस्त हुई बाकी फिल्में 
‘सैयारा’ के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी स्टारर ‘धड़क 2’ भी मौजूद है। लेकिन यह दोनों ही फिल्में कलेक्शन के मामले में पीछे रह गई हैं। आज यानी शुक्रवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘धड़क 2’ ने 51 लाख रुपये ही बटोरे हैं। यह इन दोनों फिल्मों के शुरुआती आंकड़े हैं। 
विज्ञापन
Saiyaara Day 22 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Friday Earning
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' और 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा ने दी ‘सैयारा’ को टक्कर 
‘सैयारा’ को बॉलीवुड फिल्में टक्कर नहीं दे सकीं लेकिन एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कड़ी कॉम्पिटिशन दिया है। यह फिल्म शुक्रवार को 5.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।इस फिल्म को सिनेमाघरों में आज यानी शुक्रवार को 15वां दिन है। ‘महावतार नरसिम्हा’ भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed