सब्सक्राइब करें

Udaipur Tailor Death: उदयपुर हत्याकांड पर आग बबूला हुईं उर्फी जावेद, धर्म और मुस्लिमों के लिए कह डाली बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Udaipur Tailor Death urfi javed reaction on kanhaiya lal murder case said she will get lots of hate after this post
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दिन दहाड़े दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। कन्हैयालाल द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का कथित रूप से समर्थन किया गया था, जिसके बाद हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि कन्हैयालाल को मारने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर उन लोगों ने कहा कि इस्लाम को बदनाम करने का बदला ले रहे हैं। वहीं, अब इस हत्याकांड के खिलाफ देशभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले पर सख्त राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में इस पूरे मामले पर उर्फी जावेद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Udaipur Tailor Death urfi javed reaction on kanhaiya lal murder case said she will get lots of hate after this post
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उर्फी ने इस हत्याकांड का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, 'यह सब करके हम कहां जा रहे हैं? अल्लाह ने आपको उसके नाम पर नफरत फैलाने और मारने के लिए कभी नहीं कहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Udaipur Tailor Death urfi javed reaction on kanhaiya lal murder case said she will get lots of hate after this post
उर्फी जावेद - फोटो : insta

इसके आगे उर्फी ने लिखा, 'लोग अपने धर्म और भगवान के नाम पर बेकसूर लोगों की हत्या कर रहे हैं। नफरत फैला रहे हैं। यह सब क्या हो रहा है। हम शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बलात्कार के लिए फास्ट ट्रैक मामलों के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। हम हमारी जीडीपी के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। धर्म इसलिए बना ताकि लोगों को नैतिकता की समझ हो। आज के समय में आपका धर्म आपकी नैतिकता को छीन रहा है। किसी भी चीज की अति विनाश का कारण होती है। अभी भी देर नहीं हुई है। अपनी आंखों को खोल लो।' इस पोस्ट के आखिर में उर्फी ने ये भी लिखा कि मुझे पता है कि इसके बाद मुझे नफरत वाले मैसेज मिलेंगे। लेकिन मैं ये बताना चाहती हूं कि मैं आप लोगों की तरह नफरत से भरी हुई नहीं हूं।

Udaipur Tailor Death urfi javed reaction on kanhaiya lal murder case said she will get lots of hate after this post
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

गौरतलब है कि बीते महीने एक न्यूज डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा ने पैंगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान दे दिया था। उनके इस बयान पर खूब हंगामा मचा। बाद में उन्हें भाजपा के प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था, साथ ही उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कथित रूप से नुपुर के इसी बयान का कन्हैयालाल ने समर्थन किया था, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं और फिर उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed