फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Simran Bagga: माधवन संग 17 साल बाद काम करने वाली सिमरन कौन? कभी 22 साल बड़े एक्टर पर हार गई थीं दिल

Wed, 29 Jun 2022 08:38 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Wed, 29 Jun 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Know Who is Simran Bagga Bollywood Movies Actress of Rocketry The Nambi Effect with Madhavan
आर माधवन और सिमरन बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट एक जुलाई को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी। इस फिल्म में माधवन के साथ सिमरन बग्गा नजर आने वाली हैं। ऐसे में हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर ये सिमरन बग्गा हैं कौन? इस रिपोर्ट में हम आपको सिमरन बग्गा से जुड़ी हर जानकारी देंगे। 

Know Who is Simran Bagga Bollywood Movies Actress of Rocketry The Nambi Effect with Madhavan
सिमरन बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

1995 में किया था डेब्यू

सिमरन सबसे पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म एक चादर मैली सी (1986) नजर आई थीं। इसमें उन्होंने हेमा मालिनी की बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन सावन कुमार टाक की मूवी सनम हरजाई से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में भी नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में ज्यादा नाम कमाया। सिमरन ने कई हिंदी फिल्म मुकद्दर, बाल ब्रह्मचारी और अंगारा की, लेकिन उन्हें पहचान अरशद वारसी के साथ 1996 में आई मूवी ‘तेरे मेरे सपने’ से हासिल हुई। इसके बाद कच्चे धागे, अनाड़ी नंबर-1, सिर्फ तुम और युवा में छोटे-छोटे रोल करती नजर आई थीं।

Know Who is Simran Bagga Bollywood Movies Actress of Rocketry The Nambi Effect with Madhavan
सिमरन बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

22 साल बड़े अभिनेता को दे दिया दिल

सिमरन अपनी पर्सनल लाइव को लेकर चर्चाओं में भी रहीं। उनका नाम साउथ के सुपरस्टार कमल हसन के साथ भी जोड़ा गया। साल 2002 में कमल हासन और सिमरन की नजदीकियों की खबरों ने तेजी पकड़ ली। कहा जाता है कि सिमरन खुद से 22 साल बड़े कमल हासन को दिल दे बैठी थीं। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसके बाद सिमरन ने दो दिसंबर 2003 को अपने बचपन के दोस्त दीपक बग्गा से शादी करके सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Who is Simran Bagga Bollywood Movies Actress of Rocketry The Nambi Effect with Madhavan
सिमरन बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

सिमरन नहीं है असली नाम

बता दें कि सिमरन बग्गा का असली नाम सिमरन नहीं है। मां शारदा और पिता अशोक ने बचपन में उनका नाम ऋषिबाला नवल रखा था। सिमरन के तीन भाई-बहन मोनल, ज्योति आनंद और सुमित नवल हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वर्सोवा स्थित सेंट एंथनी हाई स्कूल से की।

विज्ञापन
Know Who is Simran Bagga Bollywood Movies Actress of Rocketry The Nambi Effect with Madhavan
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट फिल्म एक जुलाई को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। यह फिल्म पद्मभूषण से सम्मानित वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म के माध्यम से माधवन और सिमरन 17 साल बाद एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कलाकार पार्थले पारावसम (2001) और कन्नथिल मुथामित्तल (2002) में नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed