{"_id":"62bb1fdba8a702091f1ef138","slug":"sapna-choudhary-fees-in-show-haryanvi-dancer-charge-lakhs-for-3-hours-music-video-viral-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary Fees: एक शो के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं सपना चौधरी, गाने की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary Fees: एक शो के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं सपना चौधरी, गाने की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
सपना चौधरी हरियाणा की क्वीन बन गई हैं, जिनकी चर्चा हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड तक होती है। बीते कुछ सालों में सपना की मेहनत और लगन को फैंस ने अपनी आंखों से देखा है। जहां पहले सपना हरियाणा में छोटे-मोटे स्टेज शो करती थीं तो वहीं आज के समय में वह डांसिंग क्वीन बन गई हैं, जिनके शोज में भारी भीड़ नजर आती है। सपना चौधरी के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। इतना ही नहीं, उनके गानों का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। लेकिन अपने काम के लिए सपना मोटी रकम चार्ज करती हैं। आइए आज आपको सपना की फीस से लेकर कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
14 साल की उम्र में शुरू किया काम
सपना चौधरी ने जब अपने काम की शुरुआत की थी तब वह महज 14 साल की थीं। उन दिनों सपना ने घर की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से स्टेज शोज करने शुरू किए थे लेकिन धीरे-धीरे यह काम सपना की पहचान बन गया है। एक समय था जब सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए महज 3100 रुपये चार्ज करती थीं। लेकिन अब वह एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में फीस लेती हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी अब हरियाणा के अलावा, देश के कई राज्यों में स्टेज शोज करती हैं और उनसे वह चंद घंटों में लाखों कमा लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सपना एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा, अगर वह किसी इवेंट में दो से तीन घंटे के लिए शामिल होती हैं, तो उसके लिए भी वह तीन लाख रुपये वसूलती हैं। इतना ही नहीं, डांसर एक म्यूजिक वीडियो के लिए मोटी रकम लेती हैं। दावा है कि वह एक म्यूजिक वीडियो के लिए 50 लाख रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram
सपना चौधरी की कुल संपत्ति
सपना चौधरी की कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, सपना चौधरी की कुल संपत्ति 50 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा, सपना लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। उनके पास कई महंगी कार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।