दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से आज शादी कर रहे हैं। बेटे की शादी से उदित नारायण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उदित नारायण की खुशी देखते ही बन रही है।
बेटे की बारात में झूमकर नाचे उदित नारायण, इस्कॉन मंदिर में लेंगे आदित्य और श्वेता फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य नारायण और श्वेता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद आज दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जनम जनम के लिए बंध जाएंगे। इसकी खुशी आदित्य के माता पिता को भी है। उनकी खुशी शादी के फोटो और वीडियो में देखी जा सकती है। जिसमें आदित्य के पिता और सिंगर उदित नारायण झूमकर नाच रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
आदित्य नारायण की बारात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनके पिता उदित नारायण और मां दीपा नारायण जमकर डांस कर रहे हैं। उदित और दीपा के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं उदित नारायण बेटे की बारात में नोट भी उड़ाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
आदित्य और श्वेता दोनों इस्कॉन मंदिर में शादी करने वाले हैं। कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए हैं। वहीं शादी के बाद 2 दिसंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया है।
View this post on Instagram
A post shared by #Shwetya my life❤❤❤ (@adiholic_till_last_breath)
इन वीआईपी गेस्ट्स की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। हालांकि इस शादी को बेहद सिंपल तरीके से रखे जाने की बातें कही जा रही थीं। आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शादी में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है।
पढ़ें: Yahoo 2020 Year in Review: मोस्ट सर्च सिलेब्रिटी रहे सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती, देखें पूरी लिस्ट