{"_id":"60abe574ff573d67895cfa76","slug":"udit-narayan-on-indian-12-aditya-narayan-kishore-kumar-song-controversy-said-he-is-not-mature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: बेटे आदित्य के बचाव में उतरे उदित नारायण, शो के विवाद पर बोले- उसे जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल 12: बेटे आदित्य के बचाव में उतरे उदित नारायण, शो के विवाद पर बोले- उसे जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 25 May 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उदित नारायण
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के एक एपिसोड में हुए विवाद के कारण मामला तूल पकड़ रहा है। किशोर कुमार के एपिसोड से शुरु हुआ विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इस मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, किशोर कुमार के एपिसोड में अतिथि बनकर आए उनके बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उनको ये एपिसोड पसंद नहीं आया। उनके इस बयान के बाद इंडियन आइडल के खिलाफ लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस मामले को लेकर कहा कि अगर उन्हें वो एपिसोड पसंद नहीं आया तो उन्हें वहीं टोकना चाहिए था। इसके बाद आदित्य नारायण को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। अब इस मामले में आदित्य के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण ने अपने बेटे का बचाव किया है।
2 of 5
उदित नारायण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान उदित नारायण ने कहा कि आदित्य में अब भी बचपना है। वो परिपक्व नहीं है। शो के और लोगों की तरह वो चुप नहीं बैठे। इस कारण सभी विवाद की जड़ वो बन गया है। ये ठीक नहीं है। एक शो में भाग लेने के लिए कई राज्यों के बच्चे पहुंचते हैं। शो से उन्हें पहचान मिलती है, लेकिन इस तरह के विवाद उनके टैलेंट पर असर डालते हैं।'
3 of 5
उदित नारायण
- फोटो : social media
आदित्य के मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'वो काफी इमोशनल है। इसलिए उसे शो से कुछ ज्यादा ही लगाव है। अगर आप गौर करेंगे इस मामले पर तो आदित्य के अलावा किसी ने कुछ नहीं कहा। वो तो एक होस्ट है। ऐसे में उसे जिम्मेदार ठहरा देना उचित नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उदित नारायण
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि 'आदित्य ने इस मामले पर मुझसे बात की। मैंने उसे कोई जवाब नहीं दिया। क्योंकि मेरा मानना है कि शो में और भी कई बड़े लोग हैं, जिन्हें इसपर बात करनी चाहिए थी। मैंने अमित कुमार वाला शो देखा था। मुझे तो वो बहुत एन्जॉय करते नजर आए थे। मैं उन्हें जनता हूं। हमारे काफी बेहतर संबंध हैं। जहां तक किशोर कुमार जी की तुलना की बात है तो उनकी तुलना कोई नहीं कर सकता। हमारे जैसे गायक भी उन्हें किताब मानते हैं। अमित जी को भी ये सब नहीं बोलना चाहिए था। वो मेरे भाई की तरह हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
उदित नारायण
- फोटो : social media
उदित नारायण ने आगे यह भी कहा कि बच्चों को अपने टैलेंट पर ध्यान देना चाहिए न कि इस तरह के ड्रामा पर। भावुक होना चाहिए, लेकिन गाना अच्छा गाएं। जितना अच्छा आप प्रदर्शन करेंगे लोग उतना ही आपको पसंद करेंगे। लोगों को पहले आपका हुनर दिखता है बाद में लोग आपकी निजी जिंदगी से जुड़ते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।