सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नेहा-आदित्य की शादी पर उदित नारायण का खुलासा, टूट जाएगा फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Udit Narayan says Aditya Narayan and Neha Kakkar marriage is a game of TRP for indian idol 11
Udit Narayan - फोटो : Social Media

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। दोनों के फैंस इस खास लम्हें का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने एक वीडियो रिलीज कर बताया था कि 14 फरवरी को नेहा और आदित्य की शादी होगी। शादी में अब महज तीन दिन बचे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर फैंस का दिल टूट जाएगा।

Trending Videos
Udit Narayan says Aditya Narayan and Neha Kakkar marriage is a game of TRP for indian idol 11
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबर झूठी है। जी हां... आपने बिलकुल सही पढ़ा, ये दोनों शादी नहीं कर रहे हैं और इस बात का खुलासा आदित्य के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा है कि ये सब महज इंडियन आइडल 11 की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि नेहा इस शो की जज हैं और आदित्य एंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Udit Narayan says Aditya Narayan and Neha Kakkar marriage is a game of TRP for indian idol 11
neha kakkar - फोटो : social media

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया में सबसे खुश होते।'

Udit Narayan says Aditya Narayan and Neha Kakkar marriage is a game of TRP for indian idol 11
neha kakkar - फोटो : social media

उदित नारायण ने आगे कहा, 'अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता। लिंक-अप और शादी की अफवाहें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी।'

विज्ञापन
Udit Narayan says Aditya Narayan and Neha Kakkar marriage is a game of TRP for indian idol 11
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

हाल ही में इंडियन आइडल के एक प्रोमो में आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को Kiss करने के बात कही। वेलेंटाइन वीक को देखते हुए पहले तो नेहा कक्कड़ कहती हैं कि वो कॉलेज नहीं गईं इसलिए वो रोज डे, प्रपोज डे और टैडी डे जैसी चीजें देख नहीं पाईं। इसके बाद आदित्य एक टैडी बियर नेहा कक्कड़ को गिफ्ट करते हैं। आदित्य कहते हैं कि 'जब आपने ढाई अक्षर प्यार के पढ़ लिए तो कॉलेज जाकर क्या करेंगे। मैं आपसे एक चीज कहना चाहता था कि इन पांचों दिन में एक Kiss Day भी आता है।' ये सुनकर नेहा कक्कड़ शरमा जाती हैं।

Bigg Boss 13: आसिम को इतना क्यों डांटते हैं सलमान खान, सवालों की हुई बौछार तो दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed