फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन से ही इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं ऐश्वर्या, 'उजड़ा चमन' रिलीज होते ही किया बड़ा खुलासा

Fri, 01 Nov 2019 01:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Nov 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Ujda Chaman actress Aishwarya Sakhuja suffering from heart disease
Aishwarya Sakhuja - फोटो : file photo

टीवी की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा (Aishwarya Sakhuja) की 'उजड़ा चमन' (Ujda Chaman) फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होते ही ऐश्वर्या ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया है। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया। 

Ujda Chaman actress Aishwarya Sakhuja suffering from heart disease
Aishwarya Sakhuja - फोटो : instagram

ऐश्वर्या सखुजा ने यह खुलासा बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किया। ऐश्वर्या ने कहा- 'मैं हमेशा अपने पिता से मजाक करती हूं कि उन्होंने कैसा डिफेक्टिव बच्चा पैदा किया है। मेरे दिल में जन्म से ही छेद है। कई तरीके की बीमारियों से जूझ रही हूं। मुसीबतों ने बहुत सारी बातों को जीवन में उतार चढ़ाव दिया है। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं। अब काम से ज्यादा प्राथमिकता स्वास्थ्य और खुशी को देती हूं।' 

Ujda Chaman actress Aishwarya Sakhuja suffering from heart disease
aishwarya sakhuja - फोटो : aishwarya sakhuja

ऐश्वर्या सखुजा ने साल 2008 में 'हैलो कौन?पहचान कौन' से टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'लिफ्ट करा दे', 'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी' सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा कई शोज को होस्ट भी किया। जिसमें 'नच बलिए शामिल है। इसके साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन सात में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा भी ले चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujda Chaman actress Aishwarya Sakhuja suffering from heart disease
aishwarya sakhuja - फोटो : aishwarya sakhuja

ऐश्वर्या आखिरी बार सीरियल 'चंद्रशेखर' में नजर आई थीं। 'उजड़ा चमन' फिल्म से पहले ऐश्वर्या 'यू आर माई जान' फिल्म में नजर आई थीं। 'उजड़ा चमन' फिल्म ऐश्वर्या सखुजा के अलावा सनी सिंह, मानवी गगरू, अतुल कुमार, शारिब हाशमी, करिश्मा शर्मा और सौरभ शुक्ला शामिल हैं। 

विज्ञापन
Ujda Chaman actress Aishwarya Sakhuja suffering from heart disease
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया

'उजड़ा चमन' फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म आज रिलीज हो गई है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'उजड़ा चमन' को पांच में से डेढ़ स्टार मिले हैं। 

यह भी पढ़ें- 30 साल पहले जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को असलियत में मारे थे 17 थप्पड़, वजह हैरान करने वाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed