जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली हिंसा मामले में उन्हें सोमवार रात को स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उमर की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने नाराजगी जताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग की है।
उमर खालिद की गिरफ्तारी से नाराज सितारे, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज सहित इन स्टार्स का फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर साउथ और बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि उमर की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाई जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'शर्मनाक...अगर हमने इस विच हंट के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो, हमें खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए।' प्रकाश राज ने #StandWithUmarKhalid #FreeUmarKhalid #justasking हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
SHAME..if we don’t raise our VOICE against this WITCH-HUNT now.. we should be ASHAMED ..#StandWithUmarKhalid #FreeUmarKhalid #justasking pic.twitter.com/5QwSLlivb1
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 14, 2020
स्वरा भास्कर ने भी उमर खालिद का समर्थन किया। उन्होंने हैशटैग आई स्टैंड विद उमर खालिद (मैं उमर खालिद के साथ हूं), हैशटैग फ्री उमर खालिद (उमर खालिद को रिहा करो) का इस्तेमाल किया। स्वरा के इस ट्वीट को गौहर खान ने रिट्वीट किया।
#StandWithUmarKhalid #FreeUmarKhalid
अभिनेता जीशान अयूब ने ट्वीट किया, 'जी हां, इस देश में अब अल्पसंख्यक होना गुनाह है। सही होना उससे भी बड़ा अपराध! और संविधान या अहिंसा की बात करने पर तो सूली पर भी चढ़ाए जा सकते हैं! कल आपके घर से भी, किसी को भी उठा लिया जाएगा। और आप ऐसे ही मुंह ताकते रह जाएंगे।'
जी हाँ, इस देश में अब #Minority होना गुनाह है!! सही होना उससे भी बड़ा अपराध!! और संविधान या अहिंसा की बात करने पे तो सूली पे भी चढ़ाए जा सकते हैं!
कल आपके घर से भी, कोई भी उठा लिया जाएगा, और आप ऐसे ही मुँह ताकते रह जाएँगे!!
ताक़त का नंगा नाच है ये! #IStandWithUmarKhalid
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद पर देशद्रोह, हत्या, हत्या की कोशिश, भड़काऊ भाषण देने समेत यूएपीए की कई धाराएं लगाई हैं। पुलिस के अनुसार उमर खालिद ने दो स्थानों पर भाषण देकर लोगों को भड़काया। उमर खालिद ने लोगों को डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान सड़कों पर जाम लगाने के लिए कहा था ताकि इंटरनेशनल स्तर पर संदेश जाए कि भारत में अल्पसंख्यकों को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किल, इस बात से कोर्ट है नाराज