सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रामायण देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साझा की तस्वीर, अभिनेता की बेटी ने किया कटाक्ष

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Union ministers Prakash Javadekar shared photo to  watch Ramayan Sanjay   Khan daughter Farah Khan Ali make fun of him
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों ने खुद को घर में बंद कर रखा है। इस बीच सरकार ने छोटे पर्दे के दर्शकों को बेहद खास तोहफा दिया है। 80 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल रामायण को एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च को किया गया। ऐसे में रामायण देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, जिस पर मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली ने कटाक्ष किया है। 

Trending Videos
Union ministers Prakash Javadekar shared photo to  watch Ramayan Sanjay   Khan daughter Farah Khan Ali make fun of him
Farah Khan Ali - फोटो : social media

प्रकाश जावड़ेकर ने रामायण देखते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,  'मैं रामायण देख रहा हूं और आप।' प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय खान की बेटी फराह खान अली ने उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया, जिसके बाद प्रकाश जावड़ेकर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union ministers Prakash Javadekar shared photo to  watch Ramayan Sanjay   Khan daughter Farah Khan Ali make fun of him
Farah Khan Ali - फोटो : social media

फराह खान अली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं आपको घर पर आराम से बैठा हुआ देख रही हूं, जबकि कई प्रवासी श्रमिक भोजन और पानी के बिना मीलों की यात्रा करते हुए अपने गांवों की ओर चल रहे हैं।' फराह खान अली ने इस ट्वीट को उन लोगों को ध्यान में रखते हुए किया जो लॉकडाउन होने की वजह से अपने घर और गावों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि अब प्रकाश जावड़ेकर ने अपना ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

 
Union ministers Prakash Javadekar shared photo to  watch Ramayan Sanjay   Khan daughter Farah Khan Ali make fun of him
Union Minister Prakash Javadekar - फोटो : ANI

गौरतलब है कि टीवी पर छोटे पर्दे की कई सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बीते दिनों रामायण शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि 28 मार्च दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे। महाभारत का प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का पहली बार प्रसारण साल 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था।

विज्ञापन
Union ministers Prakash Javadekar shared photo to  watch Ramayan Sanjay   Khan daughter Farah Khan Ali make fun of him
Ramayan Serial - फोटो : twitter

वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। रामायण और महाभारत को लोग इतने उत्साह से देखते थे कि सड़कें सूनसान हो जाती थीं। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed