सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आमिर के साथ अपनी अगली फिल्म पर पहली बार बोले निर्देशक नीरज पांडे, बताए उस्ताद की काबिलियत के पैमाने

पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Special ops creator neeraj pandey speaks to Pankaj Shukla about its second season and nsa ajit doval
Neeraj Pandey and Special Ops - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

स्टार इंडिया के ओटीटी हॉटस्टार की नई वेबसीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ घोषित तौर पर एक काल्पनिक कथा है लेकिन इसके रचयिता नीरज पांडे ये भी कहते हैं कि ये सत्य घटनाओं से प्रेरित है। तो क्या सीरीज के नायक हिम्मत सिंह का किरदार रॉ के किसी बड़े अफसर से प्रेरित है? कब शुरू होगी उनकी अगली फिल्म विक्रमवेद और मुद्राराक्षस की कहानी से कितनी अलग होगी उनकी फिल्म चाणक्य? एक एक्सक्लूसिव बातचीत में पंकज शुक्ल को बता रहे हैं वेडनेसडे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्मों के निर्देशक नीरज पांडे।

Trending Videos
Special ops creator neeraj pandey speaks to Pankaj Shukla about its second season and nsa ajit doval
स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेशल ऑप्स में हिम्मत सिंह का किरदार रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के किसी असली अफसर के कितना करीब और क्या ये कहानी यहीं खत्म होती है?
सिनेमा से ज्यादा मेरे दोस्त देश की फौज और खुफिया एजेंसियों में हैं। मेरी अक्सर इन अफसरों से लंबी बातें होती हैं। संसद पर हमला जब हुआ तो उस समय कई तरह की बातें सामने आईं। वहीं से ये कहानी पनपी है। अगर लोगों को कहानी का ये पहला अध्याय पसंद आता है तो इसे सीजन के अनुसार भी बनाया जा सकता है। यह कहानी तो इसी सीजन में खत्म होती है लेकिन हिम्मत सिंह की कहानी आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special ops creator neeraj pandey speaks to Pankaj Shukla about its second season and nsa ajit doval
Neeraj Pandey - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

क्या स्पेशल ऑप्स एनएसए अजीत डोभाल की अघोषित बायोपिक है और क्या ये देश की अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज है, आपकी क्या टिप्पणी है?
मैं व्यक्तिगत रूप से अजीत डोभाल से नहीं मिला हूं और स्पेशल ऑप्स उनकी बायोपिक भी नहीं है। रही बात सीरीज के बजट की तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। आपने सीरीज के निर्माण का जो 77 करोड़ रुपये का आंकड़ा बताया है, उस पर भी मैं कुछ नहीं कह सकता।

Special ops creator neeraj pandey speaks to Pankaj Shukla about its second season and nsa ajit doval
Special Ops - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिम्मत सिंह के किरदार के लिए के के मेनन पहले से जेहन में थे या फिर लिखने का काम पूरा होने के बाद आप उनसे मिले?
हमने एक टीवी शो में साथ काम किया था। फिर फिल्म बेबी में भी वह थे। मेरी बतौर प्रोड्यूसर फिल्म सात चक्के में उन्होंने काम किया। जब हॉटस्टार से इस प्रोजेक्ट पर बात शुरू हुई तो हमारा सिर्फ कॉन्सेप्ट तैयार था। उसी दौरान हिम्मत सिंह के किरदार के लिए के के का ख्याल आया। उस समय मात्र दो या तीन एपिसोड ही लिखे गए थे। इसे लेकर जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता जाहिर की और अपनी रजामंदी दे दी। जब हमें पता चल गया कि वह इस शो को करने वाले हैं तो फिर आगे के एपिसोड उन्हीं को ध्यान में रखकर लिखे जाने लगें।

विज्ञापन
Special ops creator neeraj pandey speaks to Pankaj Shukla about its second season and nsa ajit doval
Special Ops - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हाफिज के किरदार के लिए आपने ईरानी अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज को लिया, उनका नाम भी लिखने के दौरान तय हुआ?
सज्जाद को भी मैं पहले से जानता था। उन्होंने बेबी फिल्म में बहुत छोटा सा रोल किया है। जब मैं हाफिज का किरदार लिख रहा था उस दौरान मेरे दिमाग में बार बार उनकी ही छवि आ रही थी। मैंने यह तय कर लिया था कि मुझे यह किरदार उन्हीं से करवाना है। मैंने उनसे संपर्क किया। वह अपने क्रॉफ्ट और भाषा पर काफी काम करते हैं। उनसे बातचीत हुई और उन्होंने इस किरदार के लिए हां कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed