सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिग बी की हिट फिल्म का सनी देओल की फिल्म में लगा तड़का, बिना देखे दुश्मन पर पड़ेगा ढाई का किलो हाथ

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Will Play Shashi Kapoor Character From Amitabh Bachchan Hit Film Suhaag
सनी देओल - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की जोड़ी की फिल्मों में निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म दीवार के बाद निर्माता निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म सुहाग का नंबर सबसे ऊपर आता है। 1979 में रिलीज हुई ये वो फिल्म है जिसमें पुलिस अफसर बने शशि कपूर की आंखों की रोशनी चली जाती है। अब ऐसा ही एक किरदार बड़े परदे पर सनी देओल करने जा रहे हैं।

Trending Videos
Sunny Deol Will Play Shashi Kapoor Character From Amitabh Bachchan Hit Film Suhaag
sunny deol - फोटो : Social Media

जी हां, अपने ढाई किलो के हाथ से दुश्मनों की हवा टाइट कर देने वाले हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सनी देओल अब एक अंधे पुलिस वाले के रूप में नजर आने वाले हैं। सनी इससे पहले भी इंडियन, सिंह साब द ग्रेट' जैसी फिल्मों में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन इस बार नया यह है कि ये पुलिस इंस्पेक्टर दृष्टिहीन होगा। इस फिल्म को दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक हनु राघवपुड़ी निर्देशित करेंगे। वहीं, अनिल शर्मा के भाई अनुज शर्मा इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Will Play Shashi Kapoor Character From Amitabh Bachchan Hit Film Suhaag
सनी देओल, हनु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में पर्दे पर पुलिसवाले की भूमिका निभाने का चलन तो बहुत पुराना है। लेकिन एक अंधे पुलिसवाले की भूमिका निभाने का चलन अब शुरू हो चला है। हाल ही में खबर थी कि सोनम कपूर भी सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में एक अंधी पुलिस वाली की ही भूमिका निभाने वाली हैं। उनकी फिल्म कोरियाई फिल्म 'ब्लाइंड' की रीमेक होगी। लेकिन सनी देओल की यह एकदम ओरिजिनल फिल्म है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को इम्तियाज बगदादी ने लिखा है।

Sunny Deol Will Play Shashi Kapoor Character From Amitabh Bachchan Hit Film Suhaag
sunny deol - फोटो : social media

इम्तियाज कहते हैं, 'यह गौर करने वाली बात है कि हिंदी सिनेमा में अब हीरो और हीरोइन दोनों ही पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। हम पहले से ही सलमान खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार जैसे पुरुषों को पुलिस की भूमिका में देख चुके हैं। वहीं, रानी मुखर्जी को 'मर्दानी' में और करीना कपूर को हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में पुलिस वाली के रूप में देखा गया है। अगर अंधे पुलिस वाले की बात करें, तो इतिहास में सिर्फ शशि कपूर का फिल्म 'सुहाग' में ऐसा किरदार है जिसमें उन्होंने एक अंधे पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed