फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: प्रभास को हॉलीवुड से मिला सुपर हीरो बनने का न्यौता, ‘आदिपुरुष’ में राम के चरित्र की विदेश तक चर्चा

Mon, 04 Apr 2022 09:22 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Apr 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Universal Studios keen to lock Prabhas for the franchise of a superhero
प्रभास - फोटो : Twitter

दक्षिण भारतीय सितारों की देश के दूसरे राज्यों में बढ़ती धमक दूर हॉलीवुड तक सुनाई दे रही है। भारतीय बाजार के हिसाब से अपनी फिल्मों की कहानियां चुन रहे हॉलीवुड स्टूडियोज हिंदी फिल्मों के सितारों को तो अपनी फिल्मों में जगह देते रहे हैं लेकिन अब उनका ध्यान दक्षिण भारतीय सिनेमा की तरफ पहली बार गया है। सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज के सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली अखिल भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले हॉलीवुड की एक मेगा बजट फिल्म में सुपरहीरो के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं।

Universal Studios keen to lock Prabhas for the franchise of a superhero
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पिछली फिल्म ‘राधेश्याम’ की विफलता के बाद से प्रभास सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखे हैं। लेकिन, वह इसका कोई अफसोस भी नहीं मना रहे। प्रभास के पास भारतीय सिनेमा की चंद सुपर मेगा बजट फिल्मों का काम अब भी है। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ वह निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कर रहे हैं। फिल्म ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म ‘सालार’ के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। इसके अलावा उनके पास एक फिल्म निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की भी है।

Universal Studios keen to lock Prabhas for the franchise of a superhero
आदिपुरुष - फोटो : insta

लेकिन, जिस फिल्म का देश भर के दर्शकों के अलावा दुनिया भर में इंतजार हो रहा है वह फिल्म है, ‘आदिपुरुष’। और सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में पराक्रमी राम का जो रूप प्रभास ने धरा है, उसके चर्चे हॉलीवुड तक पहुंच चुके हैं। निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास का रूप उनके ‘बाहुबली’ अवतार से भी विशाल माना जा रहा है। प्रभास ने इस फिल्म के लिए जबर्दस्त मेहनत की है और ये पहली हिंदी फिल्म होने जा रही है जो देश की मुख्य भाषाओं के साथ साथ दुनिया की उन तमाम देशों की भाषाओं में भी डब की जाएगी, जहां राम की कथाएं किसी न किसी रूप में परंपराओं के रूप में चली आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Universal Studios keen to lock Prabhas for the franchise of a superhero
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की पोस्ट प्रोडक्शन टीम से मिले इनपुट के बाद एक दिग्गज हॉलीवुड स्टूडियो के हाल ही में प्रभास से संपर्क करने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में स्टूडियो की तरफ से तो अब तक कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रभास को इस फिल्म में एक एशियन सुपरहीरो का किरदार करने का प्रस्ताव मिला है। मार्वल स्टूडियोज की पिछली फिल्म ‘इटर्नल्स’ में भी एक किरदार ऐसा दिखाया गया था जो हिंदी फिल्मों के हीरो के रूप में काम कर रहा है।

विज्ञापन
Universal Studios keen to lock Prabhas for the franchise of a superhero
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रभास को मिले इस प्रस्ताव के पीछे जिस स्टूडियो का नाम सामने आ रहा है, उसकी योजना आने वाले समय में भारत, चीन, सिंगापुर और कोरिया के सिनेमाई बाजार के हिसाब से कंटेंट तैयार करने की है। फिल्मों का सबसे ज्यादा कारोबार इस क्षेत्र में चीन के बाद कोरिया और फिर भारत में होता है। भारत में अभी तकरीबन नौ हजार स्क्रीन्स ही हैं जबकि चीन में इनकी संख्या 60 हजार के करीब बताई जाती है। प्रभास की फिल्मों और उनकी खुद की देश के बाहर बढ़ती स्वीकार्यता के चलते ही उन्हें हॉलीवुड के प्रस्ताव मिलने शुरू हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed