'बाहुबली' के करोड़ों फैंस आज उनका 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। प्रभास ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी लेकिन अब वो बॉलीवुड प्रेमियों के सुपरहीरो बन चुके हैं। आप चाहे कितने भी बड़े फैन हों लेकिन प्रभास के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप।
प्रभास का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, 'बाहुबली' में काम करते-करते हो गए थे कंगाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास के बर्थडे पर हम आपको उनसे जु़ड़ी ऐसी 10 बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। शुरू करते हैं प्रभास के नाम से। प्रभास का असली नाम 'वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी' है।
पढ़ें- 6000 लड़कियों ने 'बाहुबली' को शादी के लिए किया था प्रपोज, सबको ठुकरा थामा इस हीरोइन का हाथ
आपको पता होगा कि प्रभास तेलुगु फिल्मों के हीरो हैं। लेकिन वो एक हिंदी फिल्म में भी काम कर चुके हैं जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म का नाम 'एक्सन जैक्सन' है। इस फिल्म से प्रभास ने प्रभु देवा के साथ डेब्यू किया था।
पढ़ें- हेमा मालिनी के घर आई नन्ही परी, दिवाली पर मिला सबसे बड़ा तोहफा
प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे हीरो हैं जिनका वैक्स स्टैच्यू बैंकॉक के मैडम तुसाद में लगा है। यहां आप उन्हें अमरेंद्र बाहुबली के रूप में देख सकते हैं।
पढ़ें- 13 साल की उम्र में एक राजा ने बेगम अख्तर को दिया था ऐसा जख्म, हादसे के बाद बन गई थीं मां
प्रभास एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सूर्यनारायण राजू प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनके चाचा कृष्णम राजू एक टॉलीवुड स्टार रहे हैं।