फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्णा कपूर से शादी कर राज कपूर को उठानी पड़ी थी जिल्लत, बहन से शादी करने के छप रहे थे लेख

Mon, 05 Apr 2021 11:02 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 05 Apr 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
unknown facts about raj kapoor and krishna kapoor marriage how he was being criticized for marrying cousin sister
पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रधार माने जाने वाले कपूर परिवार के बारे में तो आप सभी ने काफी कुछ सुना और पढ़ा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ये खानदान बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए है और समयचक्र के साथ ही अपना सिक्का चलाता रहा है। लेकिन पृथ्वीराज कपूर के समय में परिवार की महिलाओं के फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर परिदृश्य थोड़ा अलग था। लंबी-चौड़ी कद-काठी वाले पृथ्वीराज काफी रोबिले भी थे। तभी तो राज कपूर भी पिता के सामने संभलकर ही बोलते थे। ऐसे में पृथ्वीराज बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनके बेटे राज कपूर की शादी किसी फिल्मी बैकग्राउंड वाली लड़की से हो। इसके लिए वे एक पारंपरिक लड़की की तलाश में थे। उनकी तलाश संपन्न हुई और राजकपूर की शादी भी। लेकिन इस शादी के बाद कपूर परिवार को काफी जिल्लत भी उठानी पड़ी थी।


 

unknown facts about raj kapoor and krishna kapoor marriage how he was being criticized for marrying cousin sister
राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

दरअसल, कृष्णा मल्होत्रा जिसने राज कपूर की शादी हुई थी वे प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ की बहन थीं। वही प्रेमनाथ जिन्हें बॉलीवुड में मंझा हुआ खलनायक और राजेंद्र नाथ जिन्हें बेहतरीन हास्य अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, ये लोग बहन कृष्णा की शादी के बाद फिल्मी दुनिया में आए। क्योंकि बहनोई राज कपूर से अच्छा समर्थन मिल गया था। साथ ही पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थियेटर में काम भी।

unknown facts about raj kapoor and krishna kapoor marriage how he was being criticized for marrying cousin sister
पति व बेटों संग कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

राज कपूर की शादी एक डीआईजी की बेटी से हुई थी। मध्यप्रदेश के रीवा का ये परिवार प्रशासनिक बैकग्राउंड से था। उनकी शादी तब के आईजी यानी पुलिस महानिरीक्षक करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। पृथ्वीराज ने तो अपने हिसाब से बहू पसंद की और राज कपूर ने पत्नी। इसके बावजूद शादी के बाद उस जमाने में अखबारों में इस शादी के खिलाफ लेख छापे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts about raj kapoor and krishna kapoor marriage how he was being criticized for marrying cousin sister
राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

बताया जाता है कि पृथ्वीराज कपूर और उनके दोनों बेटे राज कपूर व शम्मी कपूर को फिल्मों के कारण शहर-शहर भटकना पड़ता था। ऐसे ही एक सिलसिले में ये परिवार मध्यप्रदेश जा पहुंचा। वहां डीआईजी साहब के घर पर इनकी खूब खातिरदारी हुई। इसके बाद से ये लोग जब भी वहां का रुख करते थे, डीआईजी साहब के यहां हाजिरी जरूर दर्ज करवाते थे। ऐसे में दोनों परिवार के बीच अच्छा संबंध स्थापित हो गया था।

विज्ञापन
unknown facts about raj kapoor and krishna kapoor marriage how he was being criticized for marrying cousin sister
राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

इस दौरान पृथ्वीराज अपने बेटे राज कपूर के लिए सही लड़की की तलाश में थे। राज कपूर खुद भी कोई सर्वश्रेष्ठ जीवनसाथी खोज रहे थे। राज और शम्मी का तब तक रीवा वहां आना-जाना शुरू हो गया था और शम्मी व डीआईजी साहब के बेटे राजेंद्र नाथ में अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed