फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा का हर सच्चा सबक मिलेगा मोहित सूरी की 10 अनसुनी कहानियों में, घर के दफ्तर में ही बने ऑफिस ब्वॉय

Sat, 11 Apr 2020 02:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 11 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Unknown & interesting facts about zeher murder 2 aashiqui 2 malang director mohit suri udita goswami
Mohit Suri - फोटो : twitter

'जहर' और 'मर्डर 2' जैसी क्राइम थ्रिलर फिल्में बनाने के बाद 'आशिकी 2' जैसी शानदार प्रेम कहानी बनाने वाले निर्देशक मोहित सूरी 39 साल के हो गए हैं। वह हिंदी सिनेमा के निर्देशकों में एक अच्छी पहचान रखते हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्में विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनाईं और उनकी तमाम फिल्मों में इमरान हाशमी ने काम किया है। मोहित सूरी के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताते हैं उनकी कुछ अनसुनी कहानियां।

Unknown & interesting facts about zeher murder 2 aashiqui 2 malang director mohit suri udita goswami
mohit suri - फोटो : file photo

बचपन में बदनाम
मोहित सूरी के बचपन की यादें मुंबई के पाली हिल से जुड़ी हुई हैं। वहां उनकी नानी का घर था। गर्मियों की छुट्टियों में वह अपनी मां के साथ अक्सर वहां जाया करते। तब मोहित की नानी के यहां एसी हुआ करता था। इसलिए गर्मियों की छुट्टियां सब वहीं बिताया करते। उनका बचपन अभिनेता इमरान हाशमी और महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट के साथ खेलकर गुजरा। उस समय ये छह से सात बच्चे थे जिनकी अपनी सोसाइटी में बहुत अच्छी इज्जत नहीं थी। क्योंकि सोसाइटी की ज्यादातर चीजों को ये बर्बाद कर दिया करते थे।

Unknown & interesting facts about zeher murder 2 aashiqui 2 malang director mohit suri udita goswami
udita goswami mohit suri - फोटो : file photo

पूजा भट्ट ने कराया ग्लैमर से परिचय
मोहित सूरी भले ही महेश भट्ट के भतीजे हैं, लेकिन उनका बचपन किसी आम बच्चे की तरह ही गुजरा है। वह एक आम बच्चे की तरह ही स्कूल जाया करते थे और उन्हें ग्लैमर का तो कुछ अंदाजा भी नहीं था। कोई काम बिगड़ जाने पर वह अपनी चचेरी बहन पूजा भट्ट से मदद मांगते थे। जब पूजा भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में काम किया तब मोहित का राब्ता ग्लैमर से हुआ। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हम फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते थे। जब मैं 16 या 17 साल का था और इमरान 18 या 19 साल के रहे होंगे तब तक हमें कैमरा और ट्रॉली के बारे में भी नहीं पता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown & interesting facts about zeher murder 2 aashiqui 2 malang director mohit suri udita goswami
मिथुन,मोहित सूरी और असीस कौर - फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ लिखकर चुना सिनेमा
मोहित पढ़ने में बहुत अच्छे थे। विज्ञान में दसवीं तक की पढ़ाई करने के बाद वे एरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन परिवार की कुछ परेशानियों की वजह से रह गए। उसके बाद उनके सिर पर पैसे कमाने का भूत सवार हो गया तो उन्होंने मुकेश भट्ट के साथ काम करने का मन बनाया। लेकिन उनके ऑफिस तक हर रोज जा पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था इसलिए उन्होंने बीएमएस की परीक्षा देकर मैनेजमेंट सीखा। उनके पिता का सपना था कि अगर वे अगर फिल्मों में भी जाएं तो कम से कम ग्रेजुएट तो होकर ही जाएं। 

विज्ञापन
Unknown & interesting facts about zeher murder 2 aashiqui 2 malang director mohit suri udita goswami
mukesh bhatt - फोटो : file photo

विशेष फिल्म्स में बने ऑफिस ब्वॉय
मोहित सूरी का सपना था कि वे विदेश जाकर पढ़ाई करें, लेकिन परिवार की स्थिति खराब होने की वजह से उनके पिता ने उनसे मना कर दिया कि वे उन्हें विदेश नहीं भेज सकते। इसके बाद मोहित का दिल टूट गया, और वे इस बात को भुलाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मुकेश भट्ट के साथ उनके ऑफिस में काम करने का निर्णय लिया। मुकेश के ऑफिस में मोहित एक ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed