{"_id":"5c836ac3bdec2214374a67b5","slug":"unknown-things-about-heera-mehta-father-of-shloka-mehta-mukesh-ambani-son-akash-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं हीरा व्यापारी रसेल मेहता, आज जिनकी बेटी बनने वाली हैं अंबानी परिवार की बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं हीरा व्यापारी रसेल मेहता, आज जिनकी बेटी बनने वाली हैं अंबानी परिवार की बहू
Sat, 09 Mar 2019 12:57 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
shloka mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ आकाश अंबानी सात फेरे लेंगे। शादी से हफ्ते भर पहले ही अंबानी परिवार में जश्न का माहौल शुरू चुका है। शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। इस मौके पर ना केवल जियो वर्ल्ड सेंटर बल्कि अंबानी का निवास एंटीलिया ग्रैंड तरीके से सजाया गया है।
shloka mehta
हर कोई जानना चाहता होगा कि देश के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू श्लोका आखिर कौन है। बता दें, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करने वाले हैं। पर क्या आप जानते हैं कौन हैं हीरा व्यापारी रसेल मेहता...जिनकी बेटी के साथ अंबानी परिवार अपने बेटे का रिश्ता करने जा रहा है। खास बात यह है कि शादी होते ही अंबानी परिवार की दौलत दोगुनी हो जाएगी।
isha ambani shloka
- फोटो : instagram
श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। इतना ही नहीं यह नीरव मोदी के रिश्तेदार भी हैं। डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं जिनमें श्लोका सबसे छोटी हैं यानी तीसरे नंबर की हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
shloka mehta
श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की थी। जिसके बाद साल 2014 से श्लोका मेहता ने रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। श्लोका की कनेक्टफॉर संस्था तमाम एनजीओ की मदद के लिए काम करती है।
विज्ञापन
श्लोका मेहता
- फोटो : social media
25 साल के आकाश अंबानी रिलायंस जियो का पूरा कार्यभार संभालते हैं, लेकिन उनकी होने वाली पत्नी भी कोई कम नहीं है।फिनएप की रिपोर्ट के मुताबिक श्लोका मेहता की नेट वर्थ 180 लाख अमेरिकी डॉलर लगभग 120 करोड़ रुपए है। यहीं नहीं श्लोका को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके पास मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और बेंटले जैसी कारें हैं। उनकी सलाना आय 7 करोड़ रुपए है।