सब्सक्राइब करें

80 दिन बाद घर से बाहर निकलीं ये अभिनेत्री, कहा- 'लॉकडाउन खुलने के बाद आजादी और डर के बीच...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 06 Jun 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Unlock one Neha Dhupia come out from her home after 80 days shared a post
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में मिली ढील के बाद लोगों की जिंदगी धीरे- धीरे पटरी पर आ रही है। आम से लेकर खास तक अब अपने घर से निकल रहे हैं, लेकिन इन लोगों के बीच कोरोना वायरस का डर अब भी बना हुआ है। सरकार ने भी लोगों को हिदायत दी है कि घर से बाहर निकलते हुए अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया करीब 80 दिन बाद अपने घर से बाहर निकली हैं। 

Trending Videos
Unlock one Neha Dhupia come out from her home after 80 days shared a post
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

80 दिन बाद घर से निकलने की जानकारी नेहा धूपिया ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी साझा की। नेहा धूपिया की ये सेल्फी उनके रनिंग करने के समय की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा धूपिया ने लंबा पोस्ट भी लिखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लॉकडाउन खुलने को आजादी और डर के बीच की जिंदगी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock one Neha Dhupia come out from her home after 80 days shared a post
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'करीब 80 दिनों के बाद आज रनिंग करने घर से बाहर गई। इस दौरान आजादी और डर के बीच की भावना थी। आजादी इसलिए क्योंकि मैं घर से बाहर थी और खुली हवा में सांस ले रही थी, वह भी ऐसी हवा जैसी मैंने अपने शहर में कभी महसूस नहीं की। आजादी क्योंकि मैं कंधों पर थोड़ी सी बूंदा- बांदी को महसूस कर पा रही थी और मेरे कानों में संगीत बज रहा था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Went out for a run this morning after about 80 days... was a mixed bag of emotions somewhere between freedom and fear... freedom because i was outdoors and breathing in clean air and that too of a quality that I had never done in my city before , freedom caus I could feel the little drizzle 🌧 on my shoulders as my favourite music played in my ears , freedom because my feet were willing to take me on any route close to home till they got tired and freedom in a strange way because I had a mask 😷 on and kept a safe distance from everyone. I felt free also because after ages I got onto my early morning run route and waved to my usual bhajji wala and fruit wala and acknowledged the usual runners at that time who till date I have never been acquainted to but yes we share the same route and time and we know we exist. I felt free as I splashed thru the puddles and that put a smile on my face ... I felt fear caus people were out and still were nt wearing masks , I did remind a few from a distance though , felt fear also because the spirit of mumbai was missing... it did nt feel as safe as it used to, felt fear about things coming back to normal ... will they ever ??

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

Unlock one Neha Dhupia come out from her home after 80 days shared a post
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आजादी इसलिए क्योंकि मेरे पैर मुझे घर के पास किसी भी रास्ते पर ले जाना चाहते थे जब तक कि वह थक नहीं गए। आजादी एक अजीब तरह की क्योंकि मैंने मास्क पहना हुआ था और सभी से सुरक्षित दूरी बनाई हुई थी। मुझे लगा जैसे मैंने पानी से भरे गड्ढे को तोड़ दिया और मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई हो'। 

विज्ञापन
Unlock one Neha Dhupia come out from her home after 80 days shared a post
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में डर का जिक्र करते हुए लिखा, 'मुझे डर महसूस हो रहा था क्योंकि लोग बाहर थे उन्होंने मास्क नहीं पहने हुए थे। मैंने कुछ को दूरी रखने की याद भी दिलाई। डर लगा क्योंकि मुंबई की रूह कहीं गायब थी। मुझे सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था जैसे मुझे हुआ करता था। डर महसूस हो रहा था क्योंकि चीजें दोबारा से सामान्य हो रही हैं, क्या वह कभी भी वापस सामान्य हो पाएंगी?' सोशल मीडिया पर नेधा धूपिया की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: बचपन में ऐसे दिखते थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त के जन्मदिन पर साझा की थोब्रैक तस्वीर, लिखा भावुक पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed