फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाला' का टीजर देख यूपी पुलिस ने आयुष्मान को दे डाली नसीहत, शाहरुख से अचानक बने थे 'काका'

Tue, 27 Aug 2019 04:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 27 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
UP 100 police funny and social retweet on ayushmann khurrana Bala teaser
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आयुष्मान खुराना स्टारर अपकमिंग फिल्म बाला का टीजर जारी हुआ था। 57 सेकंड का ये टीजर बेहद मजेदार है जो एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है। इस टीजर को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन इस बीच यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा कर दिया कि ये टीजर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

UP 100 police funny and social retweet on ayushmann khurrana Bala teaser
ayushmann khurrana - फोटो : amar ujala mumbai

दरअसल टीजर में आयुष्मान खुराना टोपी लगाए बाइक चलाते हीरोपंती दिखा रहे हैं और अचानक उनकी टोपी उड़ जाती है। टोपी उड़ते ही आयुष्मान का गंजापन नजर आ जाता है। जिससे वो एक दम से असहज हो जाते हैं।

पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' बनकर सबको भाए आयुष्मान खुराना, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

UP 100 police funny and social retweet on ayushmann khurrana Bala teaser
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस टीजर को रिट्वीट करते हुए यूपी100 ने लिखा- 'अगर हेलमेट पहना होता तो यह न होता...That is why, one must always wear helmet!' इस ट्वीट में उन्होंने यूपी पुलिस और यूपी ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया है। साथ ही #BalaTeaser#RoadSafety हैशटैग का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि यूपी100 इस मजेदार ट्वीट के साथ हैलमेट पहनने का संदेश दे रही है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP 100 police funny and social retweet on ayushmann khurrana Bala teaser
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टीजर की बात करें तो टीजर में आयुष्मान पहले तो शाहरुख खान के गाने 'कोई न कोई चाहिए' में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन गाते गाते अचानक उनकी टोपी हवा में उड़ जाती है, जिससे वो घबराने लगते हैं और टशन दिखाने के बजाय उदास होकर गाड़ी चलाने लगते हैं। इसके बाद वो फिल्म कटी पतंग का गाना रहने दो छोड़ो जाने दो यार गाते नजर आते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's time to make some bold, oops bald moves! 👨🏼🦲😉 #BalaTeaser Link in bio. ‪#DineshVijan @amarkaushik @bhumipednekar @yamigautam #JaavedJaaferi @saurabhshuklafilms #SeemaPahwa @nowitsabhi @MaddockFilms @officialjiocinema

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

विज्ञापन
UP 100 police funny and social retweet on ayushmann khurrana Bala teaser
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo

बता दें कि बाला का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। बाला के अलावा आयुष्मान की अपकमिंग फिल्मों में ड्रीम गर्ल भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा  नजर आएंगी। फिल्म 13 सिंतबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed