Major: 'मेजर' की टीम और संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता से मिले सीएम योगी, एक्टर ने बताया असली सम्मान
योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े राजनेता से सराहना मिलने के बाद मेजर की पूरी टीम गर्व महसूस कर रही है। सीएम योगी ने फिल्म की टीम और मेजर के माता-पिता को विशेष उपहार भी भेंट किए हैं। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें फिल्म के एक्टर अदिवि ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म की टीम, चाचा और अम्मा (मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता) से मिलने का यादगार पल। उनसे फिल्म की प्रशंसा सुनकर और शॉल और चांदी का सिक्का भेंट में पाना वाकई बहुत अद्भुत था। असली सम्मान।'
Memorable moment to meet the Honourable Chief Minister of UP Shri #YogiAdityanath along with the team and Uncle & Amma, parents of #MajorSandeepUnnikrishnan Was so amazing to hear commendations of #MajorTheFilm and to be gifted with a shawl and silver Coin🙏🏼🇮🇳 A real Honor. pic.twitter.com/D6ThfZEEc8
— Adivi Sesh (@AdiviSesh) June 21, 2022
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। वहीं इसका निर्माण जीएम एंटरटेनमेंट, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और ए+एस मूवीज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। मेजर में आदिवी सेष के अलावा सई मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।