फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies 2022: 'सैम बहादुर' से लेकर 'इक्कीस' तक, 2022 में रिलीज होंगी सेना पर आधारित ये 7 फिल्में

Sun, 09 Jan 2022 10:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 09 Jan 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
upcoming 2022 Indian army airforce related movies including gorkha, Sam Bahadur, Tejas, major , attack
Upcoming Movies 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

2021 में देशभक्ति पर कई फिल्में बनी। देशभक्ति से ओत-प्रोत इन फिल्मों से हमें देश और देश की आजादी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। लेकिन अब बॉलीवुड हमें सेना के वीर जवानों की कहानी सुनने के लिए तैयार है। इस साल 7 ऐसी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें आपको डिफेंस फोर्सेज के बारे में बताया जाएगा।

upcoming 2022 Indian army airforce related movies including gorkha, Sam Bahadur, Tejas, major , attack
अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

अटैक 

अटैक एक आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। जयंतीलाल गडा, जॉन अब्राहम और अजय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह के साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पहला आधिकारिक टीज़र रीलिज किया गया था। इसमें जॉन अब्राहम एक रेंजर अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो एक धमाके के साथ शुरू होता है, जहां हमें रकुल प्रीत और जैकलीन फर्नांडीज की एक झलक देखने को मिलती है। इसे देखकर लगता है कि जैकलीन एक एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं। वहीं जॉन ने इस बंधक स्थिति से निपटने के लिए लड़ रहे हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक यह फिल्म 28 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है। हालांकि कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के चलते रिलीज टल सकती है।

upcoming 2022 Indian army airforce related movies including gorkha, Sam Bahadur, Tejas, major , attack
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर 

'मेजर' एक आगामी एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है, जिसमें शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी बताई गई है। इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया और बाद में मलयालम में डब किया गया। फिल्म में तेलुगु अभिनेता अदिवी सेष ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ-साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाशराज और रेवती भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming 2022 Indian army airforce related movies including gorkha, Sam Bahadur, Tejas, major , attack
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

सैम बहादुर

फिल्म 'सैम बहादुर' सबसे महान युद्ध नायकों में से एक, बहादुर सैम मानेकशॉ के जीवन और समय पर आधारित है, जिन्होंने 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में कार्य किया था, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश मुक्ति युद्ध लड़ा था। इस फिल्म में, विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि सना शेख देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, सैम बहादुर में सान्या मल्होत्रा भी मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू के रोल में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
upcoming 2022 Indian army airforce related movies including gorkha, Sam Bahadur, Tejas, major , attack
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तेजस

तेजस एक साहसी और उग्र फाइटर पायलट की कहानी है। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसके अंतर्गत 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को भारतीय वायुसेना के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण लड़ाकू अभियानों से भी रूबरू कराएगी। दिसंबर 2021 में मेकर्स ने अनाउंस किया था कि ‘तेजस’ को 22 अक्तूबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा, हालांकि कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed