फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 17 नई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज, जो जल्द दिखेंगी आपके मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर

Thu, 16 Jul 2020 10:41 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Upcoming Movies And Web Series Which You Can Watch On Your Mobile
फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते रिलीज ना हो पाने वाली फिल्मों को थोक में खरीद कर अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने वालों की रेस में अब नेटफ्लिक्स भी उतर आया है। इस प्लेटफॉर्म ने अमेजॉन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार से काफी आगे निकलते हुए पूरे 17 बड़ी और छोटी फिल्मों और वेब सीरीजों के शीर्षक खरीदे हैं, जिनको रिलीज करने के लिए तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
Upcoming Movies And Web Series Which You Can Watch On Your Mobile
सिनेमा हॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पिछले मार्च से ही देश में सिनेमाघरों की बंदी कोरोना महामारी के कारण लगातार जारी है। ऐसे में हिंदी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीजें बनकर या तो तैयार हो चुकी हैं या फिर थोड़ी बहुत कसर बाकी है। लेकिन, इनकी समस्या यह है कि इन्हें रिलीज होने के लिए सिनेमाघर नसीब नहीं हो रहे हैं। 

Upcoming Movies And Web Series Which You Can Watch On Your Mobile
प्राइम, नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसी परेशानी के चलते इनके निर्माता देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सीधे अपनी फिल्में में बेच रहे हैं। और इधर प्लेटफॉर्म्स में भी ज्यादा से ज्यादा फिल्में खरीदने की होड़ लगी हुई है। सबसे ज्यादा फिल्मों के शीर्षक खरीदने की बारी इस बार नेटफ्लिक्स की है। इन्होंने हिंदी फिल्मों और वेब सीरीजों के पूरे 17 शीर्षक खरीदे हैं जिनमें 12 फिल्में हैं और पांच वेब सीरीजें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movies And Web Series Which You Can Watch On Your Mobile
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12 फिल्मों में लूडो, टोरबाज, रात अकेली है, डॉली किटी और वह चमकते सितारे, गिन्नी वेड्स सनी, बॉम्बे रोज, गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, त्रिभंगा, काली खुही, सीरियस मैन, क्लास ऑफ 83 और एके वर्सेस एके हैं। वहीं वेब सीरीजों में मिसमैच्ड, मसाबा मसाबा, बॉम्बे बेगम्स, भाग बिनी भाग और मीरा नायर की चर्चित वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय भी शामिल है।

विज्ञापन
Upcoming Movies And Web Series Which You Can Watch On Your Mobile
लक्ष्मी बम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में नेटफ्लिक्स के लिए यह साल बहुत अच्छा नहीं रहा है क्योंकि उनकी बनाई कई वेब सीरीज और फिल्मों को दर्शक जुटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है। अनुष्का शर्मा की बनाई डिजिटल फिल्म बुलबुल ने नेटफ्लिक्स को अच्छा सहारा देने की कोशिश की है। उधर, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' और अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' को खरीद कर  खुद को अग्रणी साबित करने की कोशिश की है। ऐसे में ये तो साफ है कि कंपटीशन भारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed