फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: बिलकिस बानो मामले के दोषियों का स्वागत होने पर भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसा देश जहां...

Sat, 20 Aug 2022 09:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 20 Aug 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Urfi javed gets angry on Bilkis Bano gang rape convicts celebration after out of Gujarat jail
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद अक्सर ही अपने बयानों और फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके साथ ही उर्फी देश में चल रहे मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके चलते कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार उर्फी जावेद गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो मामले को लेकर भड़क गईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Urfi javed gets angry on Bilkis Bano gang rape convicts celebration after out of Gujarat jail
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के 11 दोषियों को जेल से रिया किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में दोषियां का जेल से रिहा होने पर स्वागत किया जा रहा है, जिसको लेकर लोग आग बबूला हो गए हैं। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि निर्भया के लिए कैंडल मार्च निकाला गया और बिलकिस बानो के लिए विक्ट्री मार्च। इसमें बिलकिस बानो के केस दोषियों का परिवार उनका स्वागत करता नजर आ रहा है। उर्फी ने स्टोरी के साथ लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है, जहां एक पूरे परिवार का रेप करने के बाद आपका फूलों के साथ स्वागत किया जाता है।'

Urfi javed gets angry on Bilkis Bano gang rape convicts celebration after out of Gujarat jail
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उर्फी ने एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें गोधरा के भाजपा विधायक राउलजी का बयान है जो दोषियों को ब्राह्मण और अच्छे संस्कार वाले बता रहे हैं। इस पर उर्फी ने लिखा, 'तो इसका मतलब है कि अच्छा ब्राह्मण होना आपको किसी का रेप करने और उससे बाहर निकलने का टिकट दे देता है। 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi javed gets angry on Bilkis Bano gang rape convicts celebration after out of Gujarat jail
बिलकिस बानो मामले के दोषी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 2002 में गुजरात दंगों के दौरान 11 लोगों ने बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। 2008 में कोर्ट ने 11 लोगों को दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन 14 साल की सजा काटने के बाद गुजरात सरकार ने 15 अगस्त के दिन सभी दोषियों को माफी देखकर रिहा कर दिया है। इस फैसले को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed