बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में जहां औंधे मुंह गिर रही हैं, तो क्षेत्रीय फिल्में कमाल कर रहे हैं। बड़े बजट में बनी बॉलीवुड फिल्मों को साउथ की फिल्में तो धूल चटा ही रही थी, अब गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने अपने ओपनिंग डे पर ही तापसी पन्नू की 'दोबारा' को पटखनी दे दी है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल है। इसके अलावा तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। तो चलिए बताते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और कौन ढेर हो गई।
Box Office Report: तापसी की ‘दोबारा’ को गुजराती फिल्म ने दी पटखनी, ‘कार्तिकेय 2’ की कमाई में जबरदस्त उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म ने गुरुवार को 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे, तो शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.60 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 53.94 हो गई है।
रक्षा बंधन
'रक्षा बंधन' इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म थी, जो भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाती इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। नौवें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 41.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की बॉक्स ऑफिस पर धुंधाधार कमाई जारी है। गुरुवार को जहां फिल्म ने 3.84 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो शुक्रवार को इसकी कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और 'रक्षा बंधन' को पीछे छोड़ दिया है। सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं और अब इसका कुल कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में सात दिनों मे ही 'कार्तिकेय 2' ने अपनी लागत निकाल ली है।
दोबारा
तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही धीमी हुई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर में भी नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे इसके शो रद्द करने की खबरें भी सामने आई हैं।