फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zakir Khan: कॉमेडियन ही नहीं संगीत के अच्छे जानकार भी हैं जाकिर खान, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Sat, 20 Aug 2022 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Zakir Khan Birthday Know untold facts about Chacha Vidhayak hain Humare Actor
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन-एक्टर जाकिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक उन्हें उनकी यूनिक कॉमेडी की वजह से पहचाना जाता है। वह हर साल 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। हालांकि उन्होंने अपने जिंदगी का ज्यादा वक्त दिल्ली में गुजारा है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। 

Zakir Khan Birthday Know untold facts about Chacha Vidhayak hain Humare Actor
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत से है गहरा नाता

जाकिर के बारे में बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि वह सितार काफी अच्छा बजा लेते हैं। उन्होंने सितार में डिप्लोमा भी किया हुआ है। एक बार उन्होंने बताया था कि अगर वह स्टैंड अप कॉमेडियन नहीं होते तो संगीत टीचर होते। साल 2012 में वह कॉमेडी सेंट्रल द्वारा आयोजित 'इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप' का खिताब अपने नाम कर रातोंरात फेमस हो गए थे। वह कई स्टैंड-अप कॉमेडी शो में परफॉर्म करने के अलावा घोस्ट राइटिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह रेडियो शो का भी निर्माण कर चुके हैं। साल 2017 में उनकी लोकप्रियता की वजह से उन्हें मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में बतौर मेंटर हिस्सा लेने का मौका मिला था। 

Zakir Khan Birthday Know untold facts about Chacha Vidhayak hain Humare Actor
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हैं फेमस

जाकिर खान की लोकप्रियता का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर उपस्थिति से लगाया जा सकता है। यूट्यूब पर उनके वीडियोज अक्सर ट्रेंड करने लगते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा पर उन्हें 46 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zakir Khan Birthday Know untold facts about Chacha Vidhayak hain Humare Actor
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर

जाकिर की असली पहचान स्टैंड-अप कॉमेडी की वजह से है। वह देश सहित विदेशों में भी कई शोज कर चुके हैं। दूसरे देशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह किसी अन्य देश में शो करते हैं तो शो की टिकट तुरंत बिक जाती हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब तक वह दो वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अमेजन प्राइम पर उनकी वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' काफी हिट हुई थी। इस शो में उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed