फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Mangat Pathak: फिल्म निर्माता की मां की शोक सभा में अजय देवगन नहीं आए नजर, इन सितारों ने दी अंतिम विदाई

Sat, 20 Aug 2022 07:42 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 20 Aug 2022 07:42 AM IST
सार

Producer Kumar Mangat Pathak Mother condolence meeting Ajay Devgn was not seen, these stars gave last farewell

 

विज्ञापन
Producer Kumar Mangat Pathak Mother condolence meeting Ajay Devgn was not seen, these stars gave last farewell
फिल्म निर्माता कुमार मंगत की मां की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के निर्माता कुमार मंगत की  मां विमला देवी पाठक ने 16 अगस्त को  88 साल की उम्र आखिरी सांस ली।  उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त  को ओशिवारा श्मशान भूमि में किया गया। शुक्रवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए मुंबई के उपनगर अंधेरी पश्चिम के रहेजा क्लासिक क्लब में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भजन का आयोजन किया गया। 

Producer Kumar Mangat Pathak Mother condolence meeting Ajay Devgn was not seen, these stars gave last farewell
फिल्म निर्माता कुमार मंगत की मां की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुमार मंगत पाठक और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए निर्माता- निर्देशक सुनील दर्शन,लव रंजन, विशाल भारद्वाज, नारायण सिंह, विनोद बच्चन, इंद्र कुमार, रूमी जाफरी, अशोक पंडित, टी सीरीज के भूषण कुमार, अभिनेता जैकी भगनानी जैसे कुछ चिरपरिचित चेहरे ही नजर आए। जिन्होंने दुख की इस घड़ी में कुमार मंगत पाठक और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। विशाल भारद्वाज तो पांच मिनट के लिए आए और निकल गए ।

Producer Kumar Mangat Pathak Mother condolence meeting Ajay Devgn was not seen, these stars gave last farewell
फिल्म निर्माता की मां की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लम्बे समय तक अजय देवगन के सहयोगी रहे कुमार मंगत पाठक ने साल 2006 की फिल्म 'ओमकारा' से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की।  कुमार मंगत ने पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अब तक अक्षय कुमार स्टारर 'स्पेशल 26'  'शिवाय' 'ऑल द बेस्ट 'सिंघम रिटर्न्स', 'रेड',  'खुदा हाफिज चैप्टर 2' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। माना जा रहा था कि अजय देवगन इस शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। लेकिन वह नहीं आए, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदना पोस्ट शेयर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Kumar Mangat Pathak Mother condolence meeting Ajay Devgn was not seen, these stars gave last farewell
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार मंगत पाठक ने  अजय देवगन के अलावा, अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, सैफ अली खान, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम , अरशद वारसी, जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। लेकिन दुख इस घड़ी में उनके साथ कोई खड़ा नजर नहीं आया। कुमार मंगत पाठक की अगली फिल्म 'दृश्यम 2' आने वाली है, जिसका निर्देशन उनके  बेटे अभिषेक पाठक ने किया है, वह अपने  पिता के साथ फिल्म निर्माण में सहयोगी रहे है। उन्होंने बतौर निर्देशक 'उजड़ा चमन' से अपने निर्देशन पारी शुरू की थी। अब वह अजय देवगन को लेकर 'दृश्यम 2' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म फिल्म  'दृश्यम' का सीक्वल है। जो  मलयालम फिल्म की रिमेक थी , जिसमे अजय देवगन  श्रिया सरन और  तब्बू की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed