फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: करियर के शुरुआत में रेस्टोरेंट में किया काम, सरबजीत के लुक के लिए दांव पर लगा दी थी जान

Sat, 20 Aug 2022 07:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 20 Aug 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
happy birthday randeep hooda know unknown facts about sarabjit actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर जितने भी किरदार निभाए उनके जरिए उनके खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं रणदीप हुड्डा। साहिब बीबी और गैंगस्टर, सरबजीत, हाईवे, सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हरियाणा के रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो हर रोल के जरिए फिल्म में जान डाल देते हैं। अभिनेता चाहे लीड रोल में हों या साइड रोल में उनका हर किरदार अपने आप में खास होता है। 20 अगस्त को अभिनेता अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे संबंधित कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं-

happy birthday randeep hooda know unknown facts about sarabjit actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले रणदीप का जन्म साल 1976 में हुआ था। उनके पिता पेशे से एक सर्जन हैं और मां सोशल वर्कर। जब रणदीप 8 साल के थे तो उन्हें परिवार ने उनको सोनीपत के एमएनएसएस बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से पूरी की। उसके बाद उनका दाखिला दिल्ली के प्रतिष्ठित आरके पुरम में हुआ। उसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया शहर में चले गए। वहां उन्होंने मार्केटिंग और मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान रणदीप ने चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया, गाड़ियां साफ कीं और यहां तक कि टैक्सी भी चलाई। 2 साल बाद वह भारत लौटे और उनको एयरलाइन्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नौकरी मिल गई।

happy birthday randeep hooda know unknown facts about sarabjit actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप के अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म मानसून वेडिंग से किया था। इस फिल्म में उन्होंने एनआरआई का किरदार निभाया था। मानसून वेडिंग में एक दमदार किरदार निभाने के 4 साल बाद उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट मिला। इसके बाद साल 2005 में अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म डी के जरिए रणदीप ने काफी सुर्खियां बटोरी। ये फिल्म रणदीप के करियर की टर्निंग प्वाइंट थी। दाऊद के किरदार पर बनी इस फिल्म ने रणदीप को स्टार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday randeep hooda know unknown facts about sarabjit actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा में अपने काम को लेकर इस कदर दीवानगी है कि साल 2016 में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी फिल्म सरबजीत रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणदीप लीड रोल में थे। सरबजीत का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। ये फिल्म एक असल घटना पर आधारित थी। बता दें कि सरबजीत एक भारतीय था जो 22 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहा। फिलहाल पाकिस्तान की जेल में घटी एक घटना की वजह से उसकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन
happy birthday randeep hooda know unknown facts about sarabjit actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के लिए सरबजीत के लुक में ढलने के लिए रणदीप ने खूब पसीना बहाया था। इस दौरान रणदीप ने कड़ी ट्रेनिंग की और जब वह लोगों के सामने आए तो उन्हें एक झलक में पहचानना मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप ने महज 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन कम किया था। इसके लिए रणदीप की बहन डॉक्टर अंजलि हुड्डा ने उनकी मदद की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed