फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Day 9: 2022 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी 'रक्षा बंधन'! नौवें दिन हुई महज इतनी कमाई

Sat, 20 Aug 2022 01:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Aug 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan box office collection day 9 akshay kumar film earning only 1 crore 20 thousand friday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' नकारात्मक माहौल के बीच रिलीज हुई। फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसकी कहानी और अक्षय कुमार की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। भाई-बहन के कॉन्सेप्ट पर बनी इस फैमिली ड्रामे को दर्शकों ने अच्छा बताया। इसके बाद भी फिल्म की कमाई ने हर किसी हैरान कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो गए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फुस्स साबित हुई।  

Raksha Bandhan box office collection day 9 akshay kumar film earning only 1 crore 20 thousand friday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रक्षा बंधन' का टोटल बजट 70 करोड़ रुयये है लेकिन नौ दिनों में यह फिल्म बजट का सिर्फ आधे से थोड़ा ज्यादा ही निकाल पाई है। इस फिल्म ने नौवें दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद 'रक्षा बंधन' का टोटल कलेक्शन 41.30 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जो काफी कम है। इस बात में शक नहीं है कि इस कलेक्शन के साथ 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती दिख रही है। 

Raksha Bandhan box office collection day 9 akshay kumar film earning only 1 crore 20 thousand friday
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें किस दिन हुई कितनी कमाई
 
दिन कमाई (करोड़ में)
पहला दिन 8.2
दूसरा दिन 6.4
तीसरा दिन 6.51
चौथा दिन 7.05
पांचवा दिन 6.31 
छठा दिन 2.11
सातवां दिन  1.81 
आठवां दिन 1.71
नौवा दिन 1.20
कुल कमाई  41.30 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan box office collection day 9 akshay kumar film earning only 1 crore 20 thousand friday
रक्षा बंधन - फोटो : insta

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षा बंधन' की कहानी एक ऐसे मिडिल क्लास भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की परेशानियों के बीच अपनी बहनों की जिम्मेदारी उठा रहा है। वह किसी अच्छे घर में अपनी बहनों की शादी करना चाहता है, हालांकि इन सबके बीच में उसकी अपनी शादी रुकी है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed