फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town Enemies: एक-दूसरे का नाम तक सुनना नहीं चाहते ये बॉलीवुड सितारे, लगा चुके हैं गंभीर आरोप

Sat, 20 Aug 2022 01:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Aug 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Are Against At Each Other From Tanushree Dutta to Mallika Sherawat
सलमान खान-तनुश्री दत्त-विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां स्टार्स को अपनी विचारधाराओं और तमाम पर्सनल बातों को दरकिनार कर एक-दूसरे के साथ काम करना पड़ता है। साथ काम करते हुए कुछ सेलेब्स के बीच अच्छी दोस्ती हो जाती है, तो कुछ सितारे जरा सी बात पर एक-दूसरे से दुश्मनी ठान बैठते हैं। यह दुश्मनी कई बार इतनी ज्याद बढ़ जाती है कि सुलह की गुंजाइश ही नहीं बचती और सितारे सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए जहर उगलते नजर आते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स दुश्मनी के लिए जाने जाते हैं। कौन हैं वे स्टार्स, आइए जानते हैं...

 
These Bollywood Celebrities Are Against At Each Other From Tanushree Dutta to Mallika Sherawat
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर
बॉलीवुड में दुश्मनी की बात की जाए तो तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का नाम सबसे पहले लिया जाएगा! अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर नाना पाटेकर के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। बता दें कि वर्ष 2018 में तनुश्री ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर पर आरोप लगाती नजर आती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए। (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है)।'

These Bollywood Celebrities Are Against At Each Other From Tanushree Dutta to Mallika Sherawat
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड में भाईजान के रूप में जाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान के बारे में अगर कहा जाए कि उनकी दुश्मनी किससे हो सकती है? तो सबसे पहले विवेक ओबेरॉय का नाम लिया जाएगा! दरअसल, सलमान और विवेक के बीच अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की वजह से खटास आई। यह तो सब जानते हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने एक दौर में एक-दूसरे को डेट किया है। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऐश की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई। यह बात सलमान खान को पसंद नहीं आई और विवेक ओबेरॉय से उनकी ठन गई। आज भी दोनों स्टार्स के बीच कड़वाहट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Are Against At Each Other From Tanushree Dutta to Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

मल्लिका शेरावत-इमरान खान
फिल्म 'मर्डर' में इन दोनों सितारों की काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने कई बोल्ड सीन फिल्माए। मगर, इस फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के बाद मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के बीच लड़ाई हो गई। बता दें कि 'कॉफी विद करण' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत को सबसे घटिया को-एक्टर कहा था।

विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Are Against At Each Other From Tanushree Dutta to Mallika Sherawat
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत-करण जौहर
बॉलीवुड के 'कट्टर दुश्मनों' की लिस्ट में बॉलीवुड की पंगा गर्ल कही जाने वाली कंगना रणौत और फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर भी शामिल हैं। कंगना कई बार करण को जमकर खरी-खोटी सुना चुकी हैं। वह आए दिन उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगाती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed