फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Day 7: 'कार्तिकेय 2' की धुआंधार कमाई जारी, शुक्रवार को हिंदी भाषा में ही बटोर लिए इतने करोड़

Sat, 20 Aug 2022 12:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Aug 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 7 nikhil siddhartha telugu film total earning approx 36 crore
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

साल 2022 को साउथ फिल्मों के नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल साउथ की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और इन दिनों छोटे बजट की फिल्म 'कार्तिकेय 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार यानी 13 अगस्त को रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात ये है कि हिंदी वर्जन में भी यह फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। वहीं, अब 'कार्तिकेय 2' का सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो मेकर्स को खुश करने वाला है।

karthikeya 2 box office collection day 7 nikhil siddhartha telugu film total earning approx 36 crore
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है। इस फिल्म ने सातवें दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन में 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा है। बता दें कि 'कार्तिकेय 2' के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रिलीज के चार दिन बाद ही इसके शोज में इजाफा कर दिया गया था। पहले इस फिल्म को हिंदी वर्जन में सिर्फ 50 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था लेकिन अब यह फिल्म 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है, जिसका फायदा इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा दिख रहा है।

karthikeya 2 box office collection day 7 nikhil siddhartha telugu film total earning approx 36 crore
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखें किस भाषा में की कितनी कमाई
दिन  हिंदी में कमाई (करोड़ में)  तेलुगू में कमाई (करोड़ में)  एक दिन की कमाई
(करोड़ में)
पहला 0.07 4.97 5.04 
दूसरा 0.28 5.51  5.79
तीसरा 1.1 6.19 7.29 
चौथा 1.28 3.08 4.36 
पांचवा 1.38 2.5  3.88 
छठा 1.64  2.2 3.84
सातवां 3 3  6.00
  कुल कमाई 36.20 करोड़  
विज्ञापन
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 7 nikhil siddhartha telugu film total earning approx 36 crore
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों को भी दी टक्कर
'कार्तिकेय 2' महज 30 करोड़ रुपये में तैयार हुई एक मिनी बजट फिल्म है, जो आज बॉलीवुड की फिल्मों को पीछ छोड़ चुकी है। शुरुआती दिनों में ही 'कार्तिकेय 2' 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ 'रक्षा बंधन' को टक्कर दी थी। लेकिन अब इस फिल्म की कमाई तेलुगू के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी लगातार बढ़ती जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed